Popular Posts

कुमारखंड में एक बैंक कर्मी की पत्नी समेत दो कोरोना संक्रमित, कुमारखंड में संक्रमित 23 लोग हो चुके हैं ठीक

कुमारखंड में एक बैंक कर्मी की पत्नी समेत दो कोरोना संक्रमित, कुमारखंड में संक्रमित 23 लोग हो चुके हैं ठीक

कुमारखंड में रविवार को एक महिला समेत दो लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। महिला बैंककर्मी की पत्नी हैं। बताया गया कि प्रखंड प्रशासन के आग्रह पर सदर अस्पताल मधेपुरा से कोविड 19 सैंपल संग्रह टीम ने आकर कुमारखंड सीएचसी में ब्लाॅक कर्मी, पुलिस कर्मी, बैंक कर्मी और इनकी पत्नी व बाहर से आने वाले प्रवासी मजदूर समेत 30 व्यक्ति का कोविड-19 सैंपल संग्रह किया था। रविवार को आए सभी 30 व्यक्तियों के सैंपल में से बैंककर्मी की पत्नी समेत दो लोग संक्रमित पाए गए।

प्रखंड के बैशाख वार्ड एक के 35 वर्षीय प्रवासी मजदूर का भी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आया है। दिल्ली से अपने घर पहुुंचने के बाद खुद सीएचसी पहुंचकर कोविड-19 का सैंपल दिया था। रविवार को दोनों को मेडिकल कॉलेज में आइसोलेट कर दिया गया। बता दें कि इससे पूर्व भी कुमारखंड के 23 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए थे, जो सभी ठीक हो चुके हैं। सीएस डॉ. सुभाषचंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि दोनों के ट्रेवल हिस्ट्री की छानबीन की जा रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/kumarkhand/news/in-kumarakhand-two-coronas-have-been-infected-including-the-wife-of-a-bank-worker-23-people-have-been-infected-in-kumarakhand-127434533.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/22/

0 Response to "कुमारखंड में एक बैंक कर्मी की पत्नी समेत दो कोरोना संक्रमित, कुमारखंड में संक्रमित 23 लोग हो चुके हैं ठीक"

Post a Comment