Popular Posts

भेवड़-सिकरिया व गंधार के दो-दो लोग कोरोना पॉजिटिव, आंकड़ा पहुंचा 220

भेवड़-सिकरिया व गंधार के दो-दो लोग कोरोना पॉजिटिव, आंकड़ा पहुंचा 220

जिले के आबादी वाले विभिन्न इलाकों में प्रतिदिन कोरोना पॉजिटिव मरीजों के मिलने का सिलसिला लगातार जारी है। शनिवार को भी जिले के सदर व मोदनगंज प्रखंडों के दो गांवों से दो-दो लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इस प्रकार जिले में पॉजिटिव मिले लोगों की संख्या 220 तक जा पहुंची है। जहां संक्रमित मरीज मिले हैं उनमें से सदर प्रखंड के भेवड़-सिकरिया गांव के दो व मोदनगंज के गंधार गांव के दो लोग शामिल हैं।

भेवड़-सिकरिया गांव में स्थानीय लोगों के संक्रमण के चेन में दो लोग उलझे हैं जबकि मोदनगंज के गंधार गांव में दोनों संक्रमित हुए लोग ठाने मुंबई से हाल ही में गांव आए थे। सभी चारों संक्रमित आबादी वाले इलाकों में रह रहे थे। अब उनके संपर्क में आए लोगों का पता लगाया जा रहा है। सभी चारों संक्रमितों को आइसोलेशन में भेज दिया गया है।
अब तक 3000 से अधिक लोगाें की जांच को लिए गए सैंपल, अधिकांश संक्रमित हुए ठीक
जिले में अब तक 3016 लोगों के सैंपल जांच को भेजे गए थे जिसमें से 220 की रिपोर्ट अब तक पॉजिटिव आई है। संक्रमित हुए लोगों में से 190 लोग ठीक होकर अपने घरों को लौट चुके हैं जबकि अब मात्र तीस लोग ही एक्टिव केस के रूप में इलाजरत हैं। अब भी 210 लोगों के रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। इनमें से अधिकांश लोग प्रवासी व सिम्टोमैटिक लक्षण वाले हैं।
अरवल में कुल दस नए संक्रमित मरीज मिले
अरवल जिले में भी कोरोना का कहर जारी है। शनिवार को भी जिले के करपी व कुर्था प्रखंडों के पांच-पांच लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। सोनभद्र प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के एंबुलेंस कर्मी समेत कुल पांच कोरोना के नए मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य प्रबंधक अखिलेश वर्मा ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि 51 वर्षीय एंबुलेंस स्टाफ, सोनभद्र प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के 60 वर्षीय जनरेटर चालक, 32 वर्षीय आशा कार्यकर्ता, स्वास्थ्य केंद्र के निकट 35 वर्षीय दवा विक्रेता के अलावा सोनभद्र गांव निवासी 68 वर्षीय सब्जी विक्रेता में कोरोना का संक्रमण पाया गया है। सभी लोगों का सैंपल जांच के लिए भेजा गया था।

आईजीआईएमएस पटना से आई जांच रिपोर्ट में सबों में संक्रमण पाया गया है। जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य केंद्र के कर्मियों में हड़कंप मच गया। सोनभद्र- वंशी- सूर्यपुर प्रखंड के बीडीओ बृजेश कुमार दीपक तथा वंशी पुलिस ने पाॅजिटिव केस सामने आने के बाद सोनभद्र गांव में आकर सील करने की कार्रवाई शुरू कर दी थी।

नोन्हीमठ गांव के संक्रमण वाले 3 घरों को प्रशासन ने किया सील
काकोप्रखंड के नोन्हीमठ गांव में शुक्रवार को एक साथ छह संक्रमित मरीजों के मिलने के बाद प्रखंड प्रशाशन ने संबंधित घरों को शनिवार को सील कर दिया। अंचल अधिकारी किशुन दयाल राय ने बताया कि संक्रमित मिले मरीजों के घर को सील कर परिवार वालो को बाहर नही निकलने की हिदायत दी गई है। उन्होंने बताया कि एक घर से तीन,दूसरे घर से दो एवं तीसरे घर से एक मरीज संक्रमित मिले हैं। संक्रमितों को पहले ही आइसोलेशन में भेजा जा चुका है। इधर बीडीओ डॉ. राजेश कुमार दिनकर ने भी लोगों को कोरोना से बचने के लिए जागरूक किया।

कोदमरई में संक्रमितों की संख्या आठ हुई, सभी बाहर से आए प्रवासी
कोदमरई गांव के एक छह वर्ष की बच्ची सहित पांच लोगों की जांच रिपोर्ट भी शनिवार को कोरोना पॉजिटिव आई है। दरअसल उक्त गांव के दिल्ली से आए दो व्यक्ति को कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद गत 18 जून को संक्रमित व्यक्ति के परिवार के 13 सदस्यों सहित कुल 38 व्यक्तियों का सेम्पल पटना भेजा गया था। जिसमें से शनिवार को छह लोगों की जांच पॉजिटिव पाई गई। एक व्यक्ति की उम्र 44 वर्ष है जबकि शेष चार व्यक्ति 18 से 23 वर्ष के युवा हैं। ये सभी लोग अलग अलग स्थानों से लगभग एक माह पूर्व आए हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Two people from Bhevad-Sikaria and Gandhar are corona positive, figure reached 220


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/jehanabad/news/two-people-from-bhevad-sikaria-and-gandhar-are-corona-positive-figure-reached-220-127431685.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/21/orig_107_1592694490.jpg

0 Response to "भेवड़-सिकरिया व गंधार के दो-दो लोग कोरोना पॉजिटिव, आंकड़ा पहुंचा 220"

Post a Comment