आज का भारत 1962 का भारत नहीं है, हम 21वीं सदी में हैं, जो नरेंद्र मोदी के शासनकाल का यशस्वी भारत है : रामनारायण
बिहार सरकार के राजस्व व भूमि सुधार मंत्री रामनारायण सोमवार को बाधका के विधिज्ञ संघ के अधिवक्ताओं के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पत्रक का वितरण किया गया है। इस मौके पर सभी अधिवक्ताओं ने जिले में हो रहे विकास कार्यों की सहराना करते हुए मंत्री का स्वागत किया।राजस्व मंत्री ने हाल में हुए गलवान घाटी में चीनी सेना के द्वारा की गयी साजिश में हमारे शहीद हुए जवान के शौर्य को याद करते हुए कहा कि चीन के इस नापाक साजिश को ध्वस्त करते हुए सेना ने जो सौर्य का परिचय दिया है, उस पर पूरे भारतवासी को गर्व होना चाहिए।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमारे तीनों सेना को चीन को मुंहतोड़ जवाब देने की खुली छूट दे दी है। आज का भारत 1962 का भारत नहीं है। अब हम 21वीं सदी के भारत में हैं और भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में नरेंद्र मोदी के शासन काल का यशस्वी भारत है। केंद्र और राज्य सरकार के विकास कार्यों एवं पिछले छह साल में नरेंद्र मोदी के ऐतिहासिक फैसलों के बारे जानकारी दी।
ये लोग थे मौजूद | जिला विधिज्ञ संघ के अध्यक्ष लीलाधर लाल, सचिव प्रमोद मंडल, राजेंद्र झा, अम्बर मुखर्जी, महेश्वरी यादव, विजय मित्रा, प्रदीप चक्रवर्ती समेत भाजपा के जिला अध्यक्ष विकास सिंह, अजय दास, मुकेश सिन्हा, पंकज घोष, अखिलेश झा, सुनील चटर्जी, उज्ज्वल सिन्हा, सुभाष साह, काशीनाथ चौधरी मुख्य रूप से उपस्थित थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/banka/news/todays-india-is-not-the-india-of-1962-we-are-in-the-21st-century-which-is-a-glorious-india-under-narendra-modis-reign-ramnarayan-127437900.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/23/22muzaffarpur-14_1592866723.jpg
0 Response to "आज का भारत 1962 का भारत नहीं है, हम 21वीं सदी में हैं, जो नरेंद्र मोदी के शासनकाल का यशस्वी भारत है : रामनारायण"
Post a Comment