बिहार में कोरोना से तीन और मौतें, 187 नए पॉजिटिव मिले, अबतक 6662 मरीज, 251 और ठीक होकर घर लौटे
सोमवार को राज्य में 187 नए संक्रमित मिले। जिसके बाद कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 6662 हो गई है। जबकि पिछले 24 घंटे में और 251 संक्रमित कोरोना वायरस को पराजित करने में सफल रहे हैं। राज्य में अब तक कुल 4226 संक्रमितों कोरोना को मात दी है। सोमवार को नवादा, मुजफ्फरपुर और मधुबनी में एक-एक संक्रमित की मौत हुई। राज्य में कोरोना से 42 मौत हो गई है।
सोमवार से राज्य में 3497 सैंपल की जांच गई जिसमें 187 नए पॉजिटिव मिले। जिसमें मुजफ्फरपुर में 18, पूर्वी चंपारण में 12, मधुबनी में 12, अररिया में 1, अरवल में 3, औरंगाबाद में 7, बांका में 3, बेगूसराय में 10, भागलपुर में 1, दरभंगा में 15, गया में 6, जहानाबाद में 4, कैमूर में 1, खगडिय़ा में 2, किशनगंज में 4, मधेपुरा में 3,नालंदा में4, नवादा में 3, पूर्णिया में 22, सहरसा में 8, समस्तीपुर में1, शिवहर में 1, सीतामढ़ी में 1, सुपौल में 5, पश्चिम चंपारण में 7, जमुई में 2 संक्रमित मिले हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/three-more-deaths-due-to-corona-in-bihar-187-new-positives-found-6662-patients-so-far-251-more-recovered-and-returned-home-127414524.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/16/orig_63_1592263550.jpg
0 Response to "बिहार में कोरोना से तीन और मौतें, 187 नए पॉजिटिव मिले, अबतक 6662 मरीज, 251 और ठीक होकर घर लौटे"
Post a Comment