Popular Posts

130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेन चलाने के लिए टीआरसी का हुआ ट्रायल

130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेन चलाने के लिए टीआरसी का हुआ ट्रायल

पटना-आरा रेलखंड पर 130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेन चलाने के लिए टीआरसी का हुआ ट्रायल पहले दिन सफल रहा। टीआरसी ( ट्रैक रिकॉर्डिंग कार) रविवार को सुबह 9:30 दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से चलते हुए दोपहर 1:20 पर झाझा रेलवे जंक्शन पर पहुंच गई। दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से खुलकर यह सुबह 11:00 बजे आरा रेलवे स्टेशन से गुजरी।

वही 1:20 बजे झाझा रेलवे स्टेशन पर पहुंच गई। टीआरसी महज 230 मिनट में 380 किलोमीटर की दूरी तय कर दी। यह स्पीड बढ़ाने के लिए शुभ संकेत माना जा रहा है। दूसरे ट्रायल के क्रम में टीआरसी सोमवार की सुबह 9:30 बजे झाझा जंक्शन से खुलकर पटना-आरा होते दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन तक पहुंचेगी।

रफ्तार बढ़ाने में ‘कॉशन’ बन रही है बड़ी समस्या
दानापुर रेलखंड पर झाझा से लेकर पटना आरा होते हुए पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन तक ट्रेन की स्पीड बढ़ाने के दौरान कॉशन सबसे बड़ी समस्या बन रही है। कॉशन (सतर्कता आदेश) का मतलब होता है रेलवे लाइन पर मेंटेनेंस का कार्य का बोर्ड।

रफ्तार बढ़ी तो 35 मिनट में पटना से पहुंचेंगे आरा
दानापुर रेल खंड पर ट्रेन की स्पीड 130 किमी प्रति घंटे हुई तो 50 मिनट के जगह पर महज 30 से 35 मिनट में ही पटना से सुपरफास्ट ट्रेन के द्वारा सीधे आरा पहुंचेंगे लोग। वही अन्य ट्रेनों के भी समय में कमी आने के साथ रेल यात्रियों को सहूलियत होगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
TRC Trial to run at a speed of 130 kmph


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/ara/news/trc-trial-to-run-at-a-speed-of-130-kmph-127386854.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/08/45_1591574080.jpg

0 Response to "130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेन चलाने के लिए टीआरसी का हुआ ट्रायल"

Post a Comment