जिले में फिर मिले तीन कोरोना पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या अब हुई 122, अब भी 69 एक्टिव केस
लॉकडाउन के बाद अनलॉक 1.0 देशभर में लागू तो कर दिया गया है। पर इसके बाद से कोरोना संक्रमण के मामलों में निरंतर बढ़ोतरी देखी जा रही है। जिले में नए 3 और कोरोना से संक्रमित मरीज मिलने से जिले में संक्रमित मरीज की संख्या बढ़कर 122 हो गई है। सभी मरीजों को जखराज स्थान स्थित कोविड केयर सेंटर के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। इसके साथ संक्रमित मरीजों के संपर्क में आए लोगों को भी चिन्हित किया जा रहा है। कांटैक्ट हिस्ट्री खंगाली जा रही है।
अधिकांश कोरोना मरीज प्रवासी हैं और ये मुंबई, राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा आदि से लौटे हैं। वहीं, अब तक कोरोना से जंग जीतने वाले 53 लोगों को समारोहपूर्वक विदाई दी गयी। इधर अनलाॅक एक में स्कूल, कोचिंग, सिनेमा घरों को छोड़ सब कुछ खुल गए हैं। ऐसे में बाजार में आम दिनों की तरह लोग निकल रहे हैं। लॉकडाउन के नियमों का पालन भी नहीं हो रहा है। जरूरी है कि सोशल डिस्टेसिंग के पालन करते हुए 6 फीट दूरी रखना होगा। जिले में अभी भी एक्टिव केस 69 है, लेकिन अब पूरी तरह छूट मिलने के बाद जिस तरह भीड़ उमड़ रही है। लोग बिना मास्क के सड़कों पर घूम रहे हैं।
एक ठीक हुए मरीज की विदाई नए 3 और कोरोना से संक्रमित मरीज मिलने से जिले में संक्रमित मरीज की संख्या बढ़कर 122 हो गई है। डीपीआरओ सत्येंद्र प्रसाद ने बताया कि जिले में 3 पॉजिटिव मरीज मिले है। इसमें 2 मरीज सदर प्रखंड के ढेऊसा तथा 1 मरीज हथियामां गांव के हैं। जिले में कोरोना के अब तक कुल 122 मामले सामने आ चुके हैं।
मंत्रालय ने कोरोना से बचाव की दी जानकारी
लगातार बढ़ते मरीज को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार वीडियो जारी कर अनलॉक 1.0 के दौरान कोरोना से बचाव की उपायों की जानकारी दी जा रही है। साथ ही कोरोना से ग्रसित लोग, कोरोना को मात देकर ठीक हुए लोग व कोरोना पीड़ितों की देखभाल में जुटे चिकित्सक या अन्य कर्मियों के खिलाफ हो रहे भेदभाव के विषय में भी लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया है। कोरोना संक्रमण से ठीक होने वाले लोगों के प्रति भेदभाव समुदाय में सही जानकारी के भाव को दर्शाता है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/shekhapura/news/three-corona-positives-again-found-in-district-number-of-infected-is-now-122-69-active-cases-still-127400892.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/12/97_1591916130.jpg
0 Response to "जिले में फिर मिले तीन कोरोना पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या अब हुई 122, अब भी 69 एक्टिव केस"
Post a Comment