Popular Posts

यूपी से मधेपुरा पैदल जा रहा मजदूर जयप्रभा सेतु पर हुआ बेहोश, सदर अस्पताल रेफर

यूपी से मधेपुरा पैदल जा रहा मजदूर जयप्रभा सेतु पर हुआ बेहोश, सदर अस्पताल रेफर

बलिया की ओर से मांझी पैदल आ रहा मधेपुरा का एक युवक जयप्रभा सेतु पर अचानक बेहोश होकर गिर पड़ा। बाद में उसके सहयोगियों ने उसे किसी तरह कंधे पर उठाकर बलिया मोड़ तक पहुंचाया। आधे घण्टे बाद वह दुबारा बेहोश होकर गिर पड़ा और उल्टी करने लगा। मोड़ पर स्वास्थ्य शिविर में मौजूद चिकित्सकों ने उसे एम्बुलेंस से पीएचसी भेज दिया। जहां से इलाज के बाद उसे छपरा रेफर कर दिया गया।

बेहोश प्रवासी युवक मधेपुरा निवासी इसराइल का पुत्र मोहसिन बताया जाता है। वह अपने सहयोगियों के साथ यूपी के हापुड़ से पैदल चल कर मधेपुरा जा रहा था। एक दिन पूर्व ही गुरुवार को दुर्गापुर गांव के पास बेहोश होकर गिरे अज्ञात अधेड़ की मौत के बाद क्षेत्र के लोग पहले से ही कोरोना संक्रमण की आशंका से सहमे हुए हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Madhapura laborer going unconscious on Jayaprabha Setu from UP, referred to Sadar Hospital


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/manjhi/news/madhapura-laborer-going-unconscious-on-jayaprabha-setu-from-up-referred-to-sadar-hospital-127306508.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/05/16/87_1589586741.jpg

0 Response to "यूपी से मधेपुरा पैदल जा रहा मजदूर जयप्रभा सेतु पर हुआ बेहोश, सदर अस्पताल रेफर"

Post a Comment