दो गज की दूरी का नहीं हो रहा अनुपालन मास्क लगाने से भी लोग करने लगे परहेज
प्रखंड मुख्यालय स्थित एसबीआई सहित अन्य बैंकों में राशि निकासी के लिए ग्राहकों की भीड़ उमड़ रही है। इस दौरान लोग दो गज की दूरी को भूल जा रहे हैं। इसके साथ ही साथ मास्क लगाने से भी परहेज करने लगे हैं। ऐसे में कोरोना से जंग जीतना मुश्किल हो जाएगा।
लाख जागरूकता कार्यक्रम के बाद भी इस तरह की अनदेखी से संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है। क्षेत्र के बुद्धिजीवियों ने तत्काल सख्त कदम उठाने की मांग प्रशासन से की है। ताकि लोगों की जिंदगी को बचाया जा सके। भीड़-भाड़ वाले स्थलों जैसे बैंकों आदि में इसके पालन के लिए कोई एहतियात नहीं बरती जा रही है।
जबकि इसमें सावधानी ही बचाव का कारगर उपाय है। हैरत की बात है कि बैंककर्मियों द्वारा भी अपने ग्राहकों को सावधानी बरतने या सचेत रहने के लिए निर्देशित नहीं किया जा रहा है। वहीं शंकरपुर बाजार सहित ग्रामीण हाट, चौक-चौराहे पर पूर्व की तरह ही भीड़ उमड़ रही है।
अधिकांश दुकानें भी खुली रहती है। बाजार में बाइक पर तीन-तीन व्यक्ति सवार हाेकर फर्राटे भर रहे हैं। पुलिस प्रशासन भी मूकदर्शक बना हुआ है। एसबीआई के शाखा प्रबंधक सुधाकर सिन्हा ने बताया कि लोगों को बार-बार समझाने के बाद भी नियमों की अनदेखी की जा रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/madhepura/news/not-being-within-two-yards-people-started-avoiding-compliance-masks-127324043.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/05/21/1_1590018412.jpg
0 Response to "दो गज की दूरी का नहीं हो रहा अनुपालन मास्क लगाने से भी लोग करने लगे परहेज"
Post a Comment