Popular Posts

‘अभिभावक बच्चों की फीस सुविधानुसार जमा करें’

‘अभिभावक बच्चों की फीस सुविधानुसार जमा करें’

प्राइवेट स्कूल्स एंड चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष समायल अहमद ने मधेपुरा में प्राइवेट स्कूल संचालकों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेसिंग से स्थिति की जानकारी ली। जिलाध्यक्ष किशोर कुमार ने बताया कि कोविड-19 के कारण मधेपुरा में भी सभी स्कूल बंद है। स्कूल संचालक अपने-अपने स्तर से बच्चों को ऑनलाइन क्लासेज दे रहे हैं।

लेकिन इस दिशा में सरकार की तरफ से कोई भी सहयोग प्राप्त नहीं हो पा रहा है, जो खेद का विषय है। उन्होंने कहा कि सरकार से प्रस्वीकृति प्राप्त स्कूलों को आरटीई एक्ट के तहत सहायता राशि देने की प्रावधान है, लेकिन यह 2016 के बाद से ही पेंडिंग है।

प्रत्येक विद्यालयों को अभी अपने- अपने शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक कर्मचारियों को वेतन देने को लाले पड़ रहे हैं। कई गरीब कर्मचारी भूख से तड़प रहे हैं। जहां तक संचालकों की क्षमता थी, उन्होंने अपने कर्मचारियों को सहयोग दिया। लेकिन अब स्कूल संचालक भी किराए की बिल्डिंग, बिजली बिल, गाड़ियों की किस्त, बैंक की किस्त, रोड टैक्स, इंश्योरेंस आदि के दबाव से मानसिक पीड़ा झेल रहे हैं।

विद्यालय संचालकों को जनवरी के महीने से ही फीस प्राप्त नहीं हो रही है। इस कारण से अब कर्मचारियों को वेतन आदि भुगतान करने में कठिनाई हो रही है। इन सारी बातों से राष्ट्रीय अध्यक्ष को अवगत कराते हुए अविलंब सरकार से मिलकर इन समस्याओं से अवगत कराते हुए शिफ्ट वाइज स्कूल चलाने की अनुमति दिलाने की मांग की गई। इस पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि इस दिशा में संगठन कार्य कर रहा है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि विद्यालयों का फीस सुविधानुसार जमा करें, ताकि कर्मचारी और विद्यालय बचा रह सके। उन्होंने कहा कि यदि प्राइवेट स्कूल के बारे में नहीं सोचा गया तो सरकार के विरुद्ध आवाज उठाई जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/madhepura/news/deposit-the-fees-of-parent-children-at-your-convenience-127324086.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/05/21/

0 Response to "‘अभिभावक बच्चों की फीस सुविधानुसार जमा करें’"

Post a Comment