प्रशासन की पहल पर घर लौटी कोरोना को हराने वाली महिला, पिता व बेटा भी मिले
जिला प्रशासन की पहल पर बुधवार की रात ही कोरोना पॉजिटिव से जंग जीतने वाली महिला सकुशल अपनी घर पहुंच गईं। उन्होंने बताया कि गुरुवार की शाम चार बजे मेरे पापा व बेटे को भी प्रशासन ने घर पहुंचा दिया। महिला ने बताया कि उनके परिवार के कुल 8 लोगों को आइसोलेशन में रख गया था। जिसमें से 5 लोग घर वापस हो चुके हैं। फिलहाल मेरे पति, सास सहित तीन लोग डीएमसीएच के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती हैं। वे लोग भी स्वस्थ हैं। इलाज चल रहा है। उम्मीद है कि शीघ्र घर वापस हो जाएंगे। मालूम हो कि उक्त महिला गत 16 दिनों से आइसोलेशन वार्ड में थीं। बुधवार को डॉक्टरों ने जब उन्हें घर जाने की अनुमति दी तो सरकारी एंबुलेंस से वह दरभंगा शहर के मीर शिकार टोले पहुंची। लेकिन लोगों ने इसका विरोध किया। लोगों ने एंबुलेंस चालक के साथ भी दुर्व्यवहार किया था। वह वापस डीएमसीएच लौट आई। लेकिन बुधवार की रात में ही महिला को पुलिस की निगरानी में घर पहुंचा दिया गया। महिला ने बताया कि गुरुवार की शाम चार बजे उनके पापा व बेटे भी सरकारी एंबुलेंस घर पहुंचे। यह पूछने पर कि आपके पापा व बेटे कहां थे तो उन्होंने कहा कि मालूम नहीं है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/darbhanga/news/on-the-initiative-of-the-administration-the-woman-father-and-son-who-defeated-corona-returned-home-were-also-found-127302332.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/05/15/
0 Response to "प्रशासन की पहल पर घर लौटी कोरोना को हराने वाली महिला, पिता व बेटा भी मिले"
Post a Comment