Popular Posts

क्रिकेट खेलने के दौरान दो पक्षों में पथराव

क्रिकेट खेलने के दौरान दो पक्षों में पथराव

नक्सल प्रभावित कजरा थाना क्षेत्र के उरैन गांव के रेलवे पटरी के उत्तर दिशा के गोरियारी मैदान में क्रिकेट खेलने के दौरान दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना हुई। इसके बाद मामला बढ़ जाने पर पथराव एवं गोलीबारी की घटना हुई है।दोनों पक्षों के बीच विवाद के दौरान चार-पांच राउंड हवाई फाइरिंग हुई है। घटना से गांव में दहशत का माहौल बना है। पथराव एवं मारपीट में कई लोग जख्मी भी हुए हैं। गोली की तड़तड़ाहट से उरैन गांव थर्रा गया।

घटना की सूचना मिलते ही उरैन गांव पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। घटना स्थल पर एसडीपीओ रंजन कुमार, सीआरपीएफ सहायक कमांडेंट धर्मेन्द्र कुमार, सूर्यगढ़ा थानाध्यक्ष चंदन कुमार, सूर्यगढ़ा इंस्पेक्टर, कजरा थानाध्यक्ष रंधीर कुमार अपने दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की जानकारी ली। सूत्रों के अनुसार उरैन गांव के गोरियारी मैदान में क्रिकेट खेलने के दौरान बीते दिन शुक्रवार को भी झगड़ा हुआ था।

ग्रामीणों के अनुसार लाॅकडाउन के दौरान भी पुलिस द्वारा नियमित गश्ती नहीं होने के कारण उरैन सहित कई गांव के युवाओं द्वारा निर्भिक होकर क्रिकेट तो कहीं तास खेलते नजर आते हैं। जिससे लाॅकडाउन की धज्जियां उड़ रही है। एसडीपीओ रंजन कुमार ने कहा कि इस विवाद में जो भी दोषी होंगे उसे बख्शा नहीं जाएगा। कड़ी कारवाई की जाएगी। मामले की छानबीन की जा रही है। गोली चलने की पुष्टि नहीं हो रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/kajra/news/stones-on-two-sides-while-playing-cricket-127310063.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/05/17/

0 Response to "क्रिकेट खेलने के दौरान दो पक्षों में पथराव"

Post a Comment