Popular Posts

क्वारेंटाइन सेंटर्स पर सोशल डिस्टेंसिंग के साथ मनी ईद

क्वारेंटाइन सेंटर्स पर सोशल डिस्टेंसिंग के साथ मनी ईद

ईद पर्व को देखते हुए प्रशासन ने क्वारेंटाइन सेंटरों पर आवासित मुस्लिम प्रवासियों के लिए खास तैयारी की थी। सोमवार को अनुमंडल क्षेत्र के सिकटा प्रखंड अंतर्गत उच्च विद्यालय सिकटा क्वारेंटाइन सेंटर पर ईद का नामज अता किया गया। एसडीएम चंदन चौहान ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि मुस्लिम समुदाय के लिए ईद सबसे खास व बड़ा पर्व है। इसको देखते हुए कुछ सेंटरों पर बाहर से मौलवी को बुलवाकर ईद का नामज अता करवाया गया। ताकि पर्व को लेकर उत्साह बना रहे। हालांकि नामज पढ़ने के दौरान सभी ने सोशल डिस्टेंसिंग का पूर्ण पालन किया गया। इसके बाद सभी प्रवासियों को ईद पर्व के अवसर पर नाश्ते में सेवई खिलाया गया। वहीं दोपहर के विशेष भोजन के लिए अनुमंडल क्षेत्र के सभी क्वारेंटाइन सेंटरों पर खास तैयारी की गई थी। इसको देखते हुए कई सेंटरों पर भोजन की तैयारियों का जायजा लेने के लिए निरीक्षण भी किया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/bettiah/news/money-eid-with-social-distancing-at-quarantine-centers-127338774.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/05/25/

0 Response to "क्वारेंटाइन सेंटर्स पर सोशल डिस्टेंसिंग के साथ मनी ईद"

Post a Comment