लोगों को जागरूक कर रहे पारालीगल वालंटियरों को जिला जज ने किया सम्मानित, कहा- कोरोना वारियर्स
पारा विधिक स्वयंसेवकों को वैश्विक महामारी कोरोना के दौरान बेहतर कार्यकलाप के लिए जिला जज ने सम्मानित किया। जिला विधिक सेवा प्राधिकार कार्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष संपूर्णानंद तिवारी ने पारा विधिक स्वयंसेवकों को कोरोना वरियर्स के रूप में सम्मानित किया। जिसमें भभुआ प्रखंड की ज्योति तिवारी,कमलेश प्रसाद,गुप्त नाथ सिंह,पम्मी सिन्हा,समसे आलम को सम्मानित किया गया।
भगवानपुर प्रखंड में भानजी तिवारी,सुनील कुमार लाल,रामप्रवेश ठाकुर,अशोक प्रसाद निराला,अधौरा प्रखंड में कुमारी ममता,रामपुर में अरविंद कुमार, चंदन दुबे,रामगढ़ में हनीफ अंसारी नुआंव की रीना कुमारी, मोहनिया के अरविंद कुमार पांडे, दुर्गावती के संतोष कुमार, चैनपुर के मुन्ना प्रसाद, चांद के धीरज प्रसाद, कुदरा के अखिलेश कुमार श्रीवास्तव और मंडल कारा भभुआ के मृत्युंजय चौबे जेल पीएलभी को जिला जज द्वारा कोरोनावायरस के रूप में सम्मानित किया गया।
इस मौके पर सचिव विभा द्विवेदी,एडीजे आलोक पांडे, शिव प्रसाद शुक्ला,प्रभात श्रीवास्तव,एसीजेएम शमीम रजा के अलावा जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/bhabhua/news/paralegal-volunteers-are-making-people-aware-the-district-judge-honored-them-said-corona-warriors-127334105.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/05/24/109_1590275839.jpg
0 Response to "लोगों को जागरूक कर रहे पारालीगल वालंटियरों को जिला जज ने किया सम्मानित, कहा- कोरोना वारियर्स"
Post a Comment