वैश्य समाज ने हत्या के विरोध में रखा उपवास
17 May, 2020
Comment
लॉकडाउन के दौरान राज्य में एक दर्जन से अधिक वैश्य समाज के लोगों की निर्मम हत्या किए जाने के विरोध में रविवार को कई घरों में लोगों ने उपवास रखा। राष्ट्रीय वैश्य महासभा समाज के लोगों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए हत्यों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। कहा कि प्रदेश अध्यक्ष समीर कुमार महासेठ के आवाहन पर वैश्य समाज के लोगों ने लॉकडाउन का पालन करते हुए अपने अपने घर पर उपवास रखा। प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्व विधायक संजय गुप्ता ने अपने आवास पर उपवास रखा। उन्होंने कहा कि बिहार में वैश्य समाज को टारगेट किया जा रहा है। मौके पर प्रसाद कुमार, मनीष कुमार भी थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/sitamarhi/news/vaishya-society-fasted-against-the-killing-127313245.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/05/18/orig_dbcl2731589722781sita52_1589758850.jpg
0 Response to "वैश्य समाज ने हत्या के विरोध में रखा उपवास"
Post a Comment