सीएम ने अधिकारियों से कहा- संक्रमण की ज्यादा आशंका वाले क्षेत्रों के लिए बनाएं विशेष योजना
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि जिस इलाके में कोरोना संक्रमण के ज्यादा खतरे की आशंका हो, उनके लिए विशेष योजना बनानी होगी। उस क्षेत्र में लोगों को लगातार सजग और सतर्क रखना होगा। मुख्यमंत्री ने शनिवार को कोविड-19 से बचाव के उपायों की समीक्षा की। उन्होंने कहाकि बड़ी संख्या में बाहर से आए प्रवासियों में संक्रमण की अद्यतन स्थिति क्याहै, यह अधिक से अधिक टेस्टिंग सेही पता चलेगा। इसके लिए रणनीति बनाकर टेस्टिंग करने की आवश्यकता है। टेस्टिंग कैपिसिटी को ज्यादा से ज्यादा करना होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रवासी श्रमिकों के साथ-साथ राज्य में रह रहे श्रमिकों के लिए भी रोजगार की व्यवस्था होनी चाहिए।
बाहर से बड़ी संख्या में आए लोगों की स्किल मैपिंग कराई गई है। इस पर विशेष रूप से ध्यान देने की आवश्यकता है। प्रखंड क्वारेंटाइन केन्द्रों से क्वारेंटाइन अवधि पूरी कर निकलते समय श्रमिकों की विस्तृत स्क्रीनिंग होनी चाहिए। होम क्वारेंटाइन में रह रहे लोगों की भी नियमित निगरानी जरूरी है। इसका फाॅलोअप भी होना चाहिए। स्वास्थ्य विभाग इस पर योजना बनाकर तेजी के साथ काम करे। प्रवासियों की पल्स पोलियो अभियान की तर्ज पर डोर टू डोर विस्तृत स्क्रीनिंग विशेष टीम के माध्यम से लगातार कराते रहें।
फ्रंटलाइन वर्कर्स को प्रोत्साहित करें
मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना फ्रंटलाइन वर्कर्स को प्रोत्साहित करते रहें। इनकी सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। पीपीई किट्स की कोई कमी नहीं होनी चाहिए। फ्रंटलाइन वर्कर्स की सभी सुविधाओं का ध्यान रखा जाए ताकि इन्हें किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं हो।
थोड़ी भी आशंका हो तो तुरंत जांच कराएं
- भीड़भाड़-बाजार वाले क्षेत्रों में साफ-सफाई का पूर्ण ध्यान रखा जाए। वहां नियमित रूप से सैनिटाइजेशन होना चाहिए।
- कार्यालयों में भी नियमित साफ-सफाई और सैनिटाइजेशन की व्यवस्था सुनिश्चित हो। लोग मास्क का प्रयोग करें और सोशल डिस्टेंसिंग का पूर्ण ध्यान रखें।
- जिन्हें संक्रमण की थोड़ी सी भी आशंका हो, वे तुरंत अपनी जांच कराएं। प्रो-एक्टिव होकर प्रशासन को सहयोग करें।
- कोरोना संक्रमण से पीड़ित लोग स्वस्थ होकर लगातार घर लौट रहे हैं। घबराएं नहीं। सजग रहें, सचेत रहें और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते रहें।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/cm-told-the-officials-make-special-plan-for-the-areas-more-prone-to-infection-127358518.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/05/31/nitish-kumar_1590881118.jpg
0 Response to "सीएम ने अधिकारियों से कहा- संक्रमण की ज्यादा आशंका वाले क्षेत्रों के लिए बनाएं विशेष योजना"
Post a Comment