Popular Posts

कैदी की इलाज के दौरान मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल में किया हंगामा

कैदी की इलाज के दौरान मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल में किया हंगामा

तीन दिन से सदर अस्पताल अररिया में भर्ती मंडल कारा अररिया के बंदी की बुधवार को मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही अस्पताल पहुंचे परिजनों ने जेल प्रशासन पर इलाज कराने में लापरवाही बरतने के आरोप में जमकर हंगामा किया। बाद में अस्पताल में प्रतिनियुक्त सुरक्षा कर्मियों ने आक्रोशित परिजनों को समझा बुझाकर शांत कराया। जानकारी अनुसार मंडल कारा अररिया में आजाद नगर के मो. ऐनूल का 30 वर्षीय पुत्र मो. मुमताज अकरम हत्या के मामले में जेल में था। एक सप्ताह पहले उसकी तबीयत बिगड़ने पर जेल प्रशासन ने उसे सदर अस्पताल अररिया में भर्ती कराया, जहां उसकी गंभीर स्थिति काे चिकित्सक ने पटना रेफर कर दिया। लेकिन दो दिन बाद फिर उसे सदर अस्पताल ले आया, जहां उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पटना में कोरोना के कहर को देखते हुए कैदी को वापस कर दिया था। मृतक की बहन बीबी सविला ने जेल प्रशासन की लापवाही से उसके भाई की माैत हो गई। अस्पताल के प्रभारी अधीक्षक जीतेन्द्र प्रसाद ने कहा मौत किन कारणों से हुई है इसका खुलासा पोस्टमार्टम के बाद होगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/araria/news/after-the-death-of-the-prisoner-during-treatment-the-family-created-a-ruckus-in-the-hospital-127299586.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/05/14/

0 Response to "कैदी की इलाज के दौरान मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल में किया हंगामा"

Post a Comment