निजी प्रैक्टिशनर की रिपोर्ट आई नेगेटिव, शव परिजनों को सौंपा
06 May, 2020
Comment
सिकंदरा कस्बे में गीजगढ़ रोड पर प्रैक्टिस करने वाले एक निजी प्रैक्टिशनर की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली। जांच रिपोर्ट आने के बाद परिजनों को उसका शव सौंपा गया। नायब तहसीलदार जय सिंह चौधरी ने बताया कि गीजगढ़ रोड पर प्रैक्टिस करने वाले एसके विश्वास की तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे जयपुर के एसएमएस हॉस्पिटल में ले गए थे। जहां अस्पताल प्रशासन ने उसका कोरोना जांच के लिए सैंपल लिया था। उपचार के दौरान उसकी मौत होने पर जांच रिपोर्ट की इंतजार में शव जयपुर हॉस्पिटल में ही था। अब उसकी जांच रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/sikandara/news/report-of-private-practitioner-came-negative-handed-over-to-dead-family-127276495.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/05/06/
0 Response to "निजी प्रैक्टिशनर की रिपोर्ट आई नेगेटिव, शव परिजनों को सौंपा"
Post a Comment