Popular Posts

लाॅकडाउन में बेवजह घूमने से रोकने पर उचक्कों ने पुलिस से की धक्का-मुक्की

लाॅकडाउन में बेवजह घूमने से रोकने पर उचक्कों ने पुलिस से की धक्का-मुक्की

लॉकडाउन में विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर थाना क्षेत्र में 4 जगहाें पर बैरियर लगाकर दंडाधिकारी के साथ पुलिस बल तैनात किए गए हैं। शनिवार की शाम राघोपुर मिडिल स्कूल के समीप हुलास रोड में बने पुलिस बैरियर पर उचक्के पुलिस से उलझ गए।
जानकारी के अनुसार उक्त बैरियर पर तैनात एएसआई अजय कुमार हर आने-जाने वाले बाइक चालक को रोक कर पूछताछ कर लॉकडाउन में वेवजह बाहर नहीं घूमने की सलाह दे रहे थे। इसी क्रम में एक बाइक पर तीन युवक बैठकर उक्त बैरियर के पास से गुजर रहे थे, जिसे पूछताछ के लिए रोका गया। इस बात काे लेकर सभी तीन युवक पुलिस प्रशासन से उलझ गए।
हालांकि पुलिस प्रशासन द्वारा फटकार लगाने के बाद तत्काल सभी युवक वहां से निकल गए लेकिन कुछ समय बाद तीनाें ने दर्जनों युवक को इकट्ठा कर बैरियर पर आकर हो-हल्ला शुरू कर दिया। राघोपुर थानाध्यक्ष सरोज कुमार ने बताया कि उक्त मामला संज्ञान में नहीं है। पूछताछ की जा रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
राघोपुर में पुलिस के साथ दुर्व्यवहार करता युवक व अन्य।


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/supaul/news/in-the-lockdown-the-fans-shouted-at-the-police-for-preventing-unnecessary-movement-127288337.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/05/10/dbcl2721589110402photosup09_1589128223.jpg

0 Response to "लाॅकडाउन में बेवजह घूमने से रोकने पर उचक्कों ने पुलिस से की धक्का-मुक्की"

Post a Comment