पैक्स अध्यक्ष पर आंगनबाड़ी केंद्र भवन में जविप्र खाद्यान्न रखने का आरोप, डीएम से की शिकायत
टेटिया बम्बर प्रखंड के केशौली पंचायत के बनैली गांव निवासी पूर्व सरपंच ओम प्रकाश यादव ने डीएम को पत्र लिख पैक्स अध्यक्ष सह आंगनबाड़ी सेविका के पति मनोरंजन कुमार पर आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 21 के भवन में जनवितरण प्रणाली का खाद्यान्न एवं किरासन तेल रखने का आरोप लगाया।
पूर्व सरपंच ने डीएम को भेजे अपने पत्र में कहा है कि आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 21 की सेविका वंदना कुमारी के पति मनोरंजन कुमार दबंग हैं जो पंचायत के पैक्स अध्यक्ष भी हैं। वे आंगनबाड़ी केंद्र के भवन को अपना गोदाम बनाए हुए हैं तथा उसमें जनवितरण प्रणाली का खाद्यान्न एवं किरासन तेल रखते हैं। जबकि आंगनबाड़ी केंद्र पर नामांकित बच्चे खुले आसमान के पीछे पढ़ाई करने को मजबूर हैं।
इस आंगनबाड़ी केंद्र के पोषक क्षेत्र में बनैली एवं हरिजन टोला राजाडीह आदि आता है लेकिन राजाडीह के एक भी हरिजन बच्चे को इसका लाभ नहीं मिलता है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/munger/news/pacs-president-accused-of-keeping-food-grains-in-anganwadi-center-building-complaint-to-dm-127330730.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/05/23/
0 Response to "पैक्स अध्यक्ष पर आंगनबाड़ी केंद्र भवन में जविप्र खाद्यान्न रखने का आरोप, डीएम से की शिकायत"
Post a Comment