Popular Posts

मधुबनी पेंटिंग से युक्त आकर्षक मास्क का निर्माण शुरू किया गया

मधुबनी पेंटिंग से युक्त आकर्षक मास्क का निर्माण शुरू किया गया

जिले के सुरसंड, बाजपट्टी व रीगा सहित अन्य कई प्रखंडों में बड़े पैमाने पर प्रवासी श्रमिकों और जीविका दीदियों को टैग कर मास्क का निर्माण किया जा रहा है। वहीं, इस कार्य की मॉनिटरिंग डीएम अभिलाष कुमारी शर्मा कर रही है। डीएम ने प्रखंड स्तर पर इसकी देख-रेख की जिम्मेवारी बीडीओ व मुखिया को दी है। इसके अंतर्गत सुरसंड के मुखिया पदम राज भारद्वाज की देखरेख में मधुबनी पेंटिंग्स से युक्त आकर्षक व गुणवत्तापूर्ण मास्क का निर्माण शुरू कर दिया गया है। इस कार्य के तहत अब तक जिले में 70 हजार से अधिक मास्क का निर्माण हो चुका है। बता दें कि जिले में लुधियाना से काफी संख्या में श्रमिक आए हंै। ये सभी सिलाई व कढ़ाई आदि कला में काफी दक्ष है। इनके द्वारा बनाए गए मास्क न सिर्फ आकर्षक व गुणवत्तापूर्ण हंै, बल्कि काफी किफायती भी हैं। लुधियाना से आए प्रवासी श्रमिक किशन कुमार, अजय शाह, रमेश पासवान, विमलेश राम, सुनील कुमार, महादेव शाह, अजीत व मो. कामरान कटाई व सिलाई करते है। वहीं, माला देवी, राधिका देवी व मुन्नी देवी आदि बनाए गए मास्क पर मधुबनी पेंटिंग्स करती हैं।
मास्क बनाकर प्रवासी मजदूरों को प्रतिदिन 400 रुपए की होती है कमाई उक्त प्रवासी श्रमिकों ने बताया कि इस कार्य में प्रतिदिन उन्हें करीब 300 से 400 सौ रुपए आमदनी हो जाती है। बता दें कि जिला प्रशासन व सरकार के निर्देश के आलोक में बाहर से आने वाले सभी प्रवासी श्रमिक भाइयों का स्किल सर्वे करवा रही है। ताकि उन्हें रोजगार का अवसर उपलब्ध कराया जा सके।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/sitamarhi/news/construction-of-attractive-masks-with-madhubani-paintings-started-127337717.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/05/25/

0 Response to "मधुबनी पेंटिंग से युक्त आकर्षक मास्क का निर्माण शुरू किया गया"

Post a Comment