Popular Posts

उजियारपुर में बेवजह घूमने वालों को पुलिस ने सड़क पर ही दी सजा

उजियारपुर में बेवजह घूमने वालों को पुलिस ने सड़क पर ही दी सजा

थाना क्षेत्र के गावपुर निवासी सूरत से आए मजदूर युवक में कोरोना संक्रमण की जानकारी मिलते ही उजियारपुर पुलिस की चौकन्ना बढ़ गई है। बिना जरूरी काम सड़क पर घूमने वाले दोपहिया वाहन वालो पर पुलिस सख्ती दिखना शुरू कर दिया है। थाना क्षेत्र के बेलारी, मालती गावपुर आदि जगहों पर गश्ती के दौरान सड़कों पर मटरगश्ती कर रहे लोगों को चलान काटने के साथ फटकार भी लगाई गई। कई युवकों को पुलिस पदाधिकारी उठक-बैठक भी कराए। थानाध्यक्ष शंभूनाथ सिंह ने बताया कि उजियारपुर में कोरोना संक्रमित मरीज की जानकारी मिलने के बाद पुलिस चुस्ती बढाई गई है। लोगों से लॉकडाउन का पालन सख्ती से पालन करने की अपील की गई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Police punished those who roam unnecessarily in Ujiarpur


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/ujiyarpur/news/police-punished-those-who-roam-unnecessarily-in-ujiarpur-127299475.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/05/14/43_1589412708.jpg

0 Response to "उजियारपुर में बेवजह घूमने वालों को पुलिस ने सड़क पर ही दी सजा"

Post a Comment