दिल्ली के एल्यूमिनियम कारखाना में काम करता था, लॉकडाउन में हुआ बंद; नहीं मिली पगार, ठेकेदार ने कहा-बिहार चले जाओ, दाेबारा आने पर हिसाब कर लेना
जंक्शन का प्लेटफार्म नंबर एक। सोमवार शाम 4.20 बजे गाजियाबाद से दरभंगा जा रही श्रमिक स्पेशल ट्रेन प्लेटफाॅर्म पर रुकती है। स्टेशन पर तैनात अधिकारियों द्वारा घोषणा की जाती है कि ट्रेन से सिर्फ समस्तीपुर के यात्री उतरेंगे। विभिन्न बोगियों से समस्तीपुर के 136 लोग उतरते हैं। इंजन से सातवें बोगी से समस्तीपुर के बेझाडीह गांव का पवन कुमार उतरता है। पवन बोरी में भरे सामान लेकर जैसे ही उतरा उसकी आंखें भर आई। पवन बताता है कि दिल्ली के एक एल्यूमीनियम कारखाना में काम करता था। लाॅकडाउन के कारण कारखाना बंद हो गया। वह गांव नौ लोगों के साथ कंपनी के गैराज में ठहर गया। उसे कंपनी में ठेकेदार के माध्यम से दिहाड़ी मजदूर के रूप में काम मिला था। डेढ़ महीने के मजदूरी का रुपए बकाया था। मजदूरी का पैसा के लिए ठेकेदार को फोन करता रहा लेकिन ठेकेदार ने फोन नहीं उठाया। आज सुबह जब पुन: ठेकेदार को फोन किया तो वह फोन उठाकर बोलता है बिहार चले जाओ दुबारा आने पर हिसाब कर लेंगे।
शाम तक विभिन्न ट्रेनों से उतरे समस्तीपुर के 645 मजदूर, दरभंगा, मधुबनी के 208
स्थानीय स्टेशन पर शाम 5.30 बजे तक 05128 जलालपुर - सुपौल ट्रेन से समस्तीपुर के 92 के अलावा दरभंगा व मधुबनी के 208 यात्रियों को उतारा गया। इसके अलावा 04008 दिल्ली-दरभंगा ट्रेन से समस्तीपुर के 97, 04028 गाजियाबाद- दरभंगा से 136, 04510 चंडीगढ़ -बरौनी से 112 श्रमिकों को उतारा गया था। जबकि अभी 05103 जलालपुर- मधुबनी, 05132 जलालपुर- सुपौल व 04028 बादरी -समस्तीपुर श्रमिक स्पेशल ट्रेन आना बांकी है। स्टेशन पर आज ट्रेन से उतरने वाले मजदूरों की स्क्रींनिंग नहीं की गई। स्टेशन पर जिला व रेलवे प्रशासन का कोई भी मेडिकल टीम तैनात नहीं था। मौके पर नोडल पदाधिकारी के रूप में तैनात उत्पाद अधीक्षक अनिल कुमार आजाद ने कहा कि सभी मजदूरों की जांच उनके गृह प्रखंड में होगी। इस लिए मजदूरों को सीधा संबंधित प्रखंड भेजा जा रहा है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/samastipur/news/used-to-work-in-aluminum-factory-in-delhi-closed-in-lockdown-the-wages-were-not-found-the-contractor-said-go-to-bihar-calculate-it-on-arrival-127317005.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/05/19/orig_dbcl2731589804922sam100_1589846605.jpg
0 Response to "दिल्ली के एल्यूमिनियम कारखाना में काम करता था, लॉकडाउन में हुआ बंद; नहीं मिली पगार, ठेकेदार ने कहा-बिहार चले जाओ, दाेबारा आने पर हिसाब कर लेना"
Post a Comment