तरैथा पंचायत के मुखिया ने बारह कामगारों को कराया क्वारेंटाइन
तरैथा पंचायत के बेलाढ़ी गांव बुधवार की संध्या में पहुंचे 12 प्रवासी कामगारों की जानकारी मिलने के बाद मुखिया प्रभावती देवी ने उन्हें जायसवाल उच्च विद्यालय में बनाए गए क्वारेंटाइन सेंटर में रखवा दिया। जहां प्रवासी कामगारों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कामगारों ने बताया कि मुखिया ने तो हम लोगों को 21 दिनों के लिए यहां ला कर छोड़ दिया लेकिन यहां कोई व्यवस्था नहीं है। जिसके कारण हमें काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। यहां स्नान करने से लेकर सोने तक की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। लाइट की भी व्यवस्था सही नहीं है। बता दें कि प्रखंड में आपदा विभाग द्वारा बनाए गए कुल 9 क्वारेंटाइन सेंटरों में अभी सिर्फ दो में ही लोगों को क्वारेंटाइन किया जा रहा है। बालिका आवासीय विद्यालय में 40 व इंटर स्तरीय हाई स्कूल में 27 लोगों को क्वारेंटाइन किया गया है।
आपदा प्रबंधन विभाग को करनी है व्यवस्था
इस संबंध में मुखिया प्रतिनिधि गंग दयाल प्रजापति का कहना है कि ग्राम पंचायत को सिर्फ बाहर से आने वाले लोगों को क्वारेंटाइन कराना है। वहां खाने पीने व सोने की व्यवस्था आपदा प्रबंधन विभाग को करनी है। सीओ ने बताया कि यह सेंटर बुधवार की शाम से ही चालू हुआ है। इसलिए व्यवस्था में कुछ कमी रह गई थी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/kaimur/news/the-head-of-the-taraitha-panchayat-quarantined-twelve-workers-127281476.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/05/08/
0 Response to "तरैथा पंचायत के मुखिया ने बारह कामगारों को कराया क्वारेंटाइन"
Post a Comment