Popular Posts

खुद को पुलिस अधिकारी बता एक वृद्ध व्यापारी से एक लाख रुपए व मोबाइल छीन कर फरार

खुद को पुलिस अधिकारी बता एक वृद्ध व्यापारी से एक लाख रुपए व मोबाइल छीन कर फरार

लॉकडाउन का फायदा उठाकर एक बाइक सवार अपराधी अपने आपको पुलिस ऑफिसर बताकर एक वृद्ध व्यापारी से एक लाख रुपए व मोबाइल छीन कर फरार हो गया। यह घटना पंचमुखी हनुमान मंदिर के सामने स्थित सदर एसडीओ के आवास वाली गली में हुई है। पीड़ित वृद्ध व्यापारी विश्वनाथ भगत सहरसा जिले के बसनही थाना क्षेत्र के महुआ बाजार वार्ड 9 का निवासी बताया जाता है।

पीड़ित व्यापारी श्री भगत ने बताया कि वह महुआ बाजार से पूर्णिया आ रहे एक पिकअप से पूर्णिया के पंचमुखी हनुमान मंदिर चौक पर उतरे। वहां से गुलाबबाग जाने के लिए ऑटो पकड़ने रोड पर खड़े थे कि तभी एक बाइक पर सवार युवक अपने को पुलिस ऑफिसर बता मुझे थाना चलने कहा। मैंने जब पूछा कि मुझे थाना क्यों ले जा रहे हैं तो उसने कहा-थाना में ही बताएंगें।

पीड़ित व्यापारी ने बताया कि बाइक सवार अपराधी मुझे ग्रीनफिल्ड स्कूल के बगल वाली गली में ले गया और रुपए दिखाने कहा। मैंने बैग में रखे रुपए दिखा दिया। रुपए देखते ही वह बैग व मोबाइल छीनकर चलो थाना कहते हुए फरार हो गया। इसके बाद मेरे पास कुछ रुपए नहीं बचे।

किसी प्रकार गुलाबबाग गया और वहां अपने आदमी को लेकर सबसे पहले केहाट थाना गया। वहां की पुलिस मुझे सहायक खजांची हाट थाना भेज दी। जब सहायक खजांची हाट थाना पहुंचा तो थानाध्यक्ष ने मुझसे घटना की जानकारी ली और कहा कि आपका पीओ तो केहाट थाना पड़ता है।

फिर वे मुझे अपनी गाड़ी में बिठाकर घटनास्थल पर लाये और जांच की। मौके पर केहाट थाना पुलिस भी पहुंचकर मामले की जांच की। दोनों थानाध्यक्षों के बीच पीओ को लेकर एक घंटे तक माथापच्ची करने के बाद आखिरकार वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर केहाट थाना में मामला दर्ज किया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/purnia/news/call-myself-a-police-officer-and-absconded-by-snatching-one-lakh-rupees-and-mobile-from-an-old-businessman-127320571.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/05/20/

0 Response to "खुद को पुलिस अधिकारी बता एक वृद्ध व्यापारी से एक लाख रुपए व मोबाइल छीन कर फरार"

Post a Comment