क्वारेंटाइन सेंटर में ठहरे प्रवासियों ने किया हंगामा, पांच घंटे रोड जाम
प्रसन्डो स्थित मोतीलाल आर्यवती उच्च विद्यालय के कोरेंटाइन सेंटर में कोरेन्टीन प्रवासियों ने बुधवार को खाना, पानी, शौचालय और रहने की समुचित व्यवस्था नहीं होने पर जमकर हंगामा किया। व्यवस्था से नाराज सैंकड़ों प्रवासियों ने विद्यालय के सामने खड़गपुर-बरियारपुर मुख्य मार्ग को जाम कर दिया।
इसके पूर्व कोरेंटाइन सेंटर में प्रतिनियुक्त कर्मियों को भी प्रवासियों ने खदेड़ दिया। प्रतिनियुक्त शिक्षक छुप गए। जानकारी के मुताबिक दो दिन से सेंटर में खाने-पीने की व्यवस्था नहीं रहने पर प्रवासी नाराज थे। सुबह से ही प्रवासियों ने सड़क जामकर हंगामा किया। प्रवासी कुछ सुनने को तैयार नहीं थे।
इस दौरान बैंक और विभिन्न सरकारी कार्यालयों के कर्मियों को परेशानी हुई। सड़क के दोनों ओर छोटे-बड़े वाहनों की लंबी कतार लग गई। लगभग पांच घंटे तक सड़क जाम रहने की सूचना पाकर अनुमंडल पदाधिकारी संजीव कुमार, बीडीओ उपेंद्र दास के साथ पहुंचे। लोगों को समुचित व्यवस्था का आश्वासन देकर सड़क जाम हटवाया। इधर एडीएम विद्यानंद सिंह भी जानकारी पर प्रसन्डो पहुंचे और अविलंब व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश दिया। उचित सुविधा देने की बात कही।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/haveli-kharagpur/news/migrants-stay-in-quarantine-center-five-hours-road-jam-127324137.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/05/21/1_1590019532.jpg
0 Response to "क्वारेंटाइन सेंटर में ठहरे प्रवासियों ने किया हंगामा, पांच घंटे रोड जाम"
Post a Comment