मौजहा पंचायत के दस वार्डों में किया गया सैनिटाइजर का वितरण : मुखिया
प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मौजहा पंचायत के मुखिया जगरनाथ महतो व भाजपा कार्यकर्ता रघुनंदन साह की देखरेख में पंचायत के वार्ड 10 के कमलजरी पुनर्वास को रविवार को सैनिटाइज्ड किया गया। जबकि अन्य वार्ड में संबंधित काम शुरू है। इसको लेकर मुखिया ने बताया कि कोरोना से बचाव के लिएवार्ड वार सैनिटाइजेशन किया जा रहा है। जहां अभी तक 10 वार्ड को सैनिटाइज्ड किया गया है। शेष वार्ड में काम जारी है। वर्तमान में पूरी दुनिया कोरोना वायरस से ग्रसित हो रही है। इसलिए पंचायत के सैनिटाइजेशन के साथ लोगों को कोरोना से बचने के लिए जागरूक भी किया जा रहा है। इस दौरान लोगों के बीच मास्क व साबुन का भी वितरण किया गया।
पंचायत के अधिकांश लोगों के घर जाकर मास्क व साबुन का वितरण किया गया है। शेष बचे लोगों के बीच पहुंचाने का काम जारी है। ताकि पंचायत को कोरोना जैसे वैश्विक महामारी से बचा रहे। उन्होंने कहा कि कोरोना से बचने के लिए लोगों को सरकार के दिशा निर्देशों का शत प्रतिशत पालन करना होगा। ऐसा करने से ही कोरोना से बचा जा सकता है। उन्होंने बताया कि पंचायत को सैनिटाइज करने के लिए सरकार के निर्देश के अनुसार पानी में रसायन मिलाकर छिड़काव किया जा रहा है। मौके पर चंदेश्वरी ठाकुर, बैजनाथ साह, संजीत ठाकुर, अर्जुन राम, जागेश्वर राम, सुगदेव राम, सोनू कुमार, दिनेश कुमार, रामबती देवी, सुधा देवी, मंगली देवी, मधु देवी, सीमा देवी सहित अन्य लोग मौजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/supaul/news/distribution-of-sanitizer-in-ten-wards-of-maujha-panchayat-chief-127268264.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/05/03/dbcl2721588504204photosup02_1588523074.jpg
0 Response to "मौजहा पंचायत के दस वार्डों में किया गया सैनिटाइजर का वितरण : मुखिया"
Post a Comment