निगम को मिली एक दिन में पांच किमी की सफाई करने वाली स्वीपिंग मशीन
नगर निगम ने शहर की सफाई के लिए अत्याधुनिक स्वीपिंग नामक मशीन मंगवाई है। जो एक दिन में पांच किलोमीटर तक सफाई कर सकती है। मशीन की विशेषता यह है कि मशीन के द्वारा सड़क पर झाड़ू लगाने के साथ-साथ छोटे-छोटे कचरे को भी उठाकर डस्टबिन में जमा किया जाता है और इसके बाद जमा कचरे को डंपिंग यार्ड में ले जाकर निष्पादन किया जाता है।
मशीन के पीछे लगे वैक्यूम क्लीनर के द्वारा हवा के कंप्रेसर से सड़क पर पड़े छोटे छोटे पत्थर के कारण एवं छोटा-मोटा कचरा को भी उठा लिया जाता है।इस मशीन से सफाई करने के बाद शहर की सड़कें सुंदर तो दिखेंगी ही साथ साथ पैदल चलने वाले राहगीरों के पैर में अब कंकड़ भी नहीं चुभेंगे।
बताते चलें कि मशीन के आने से पहले शहर के सड़कें साफ करने में रोजाना सैकड़ों मजदूर को लगाया जाता था और समय की बर्बादी भी होती थी। लेकिन मशीन के द्वारा सफाई करने के बाद शहर की सड़क भी सुंदर दिखने लगे और समय की बचत भी अब होने लगी है। शहर को सुंदर और स्वच्छ बनाने के लिए नगर निगम लगातार प्रयास कर रही है। शहर के लोगों को भी निगम क्षेत्र को सुंदर बनाने के लिए साथ देना होगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/munger/news/corporation-gets-five-km-sweeping-machine-in-a-day-127330716.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/05/23/
0 Response to "निगम को मिली एक दिन में पांच किमी की सफाई करने वाली स्वीपिंग मशीन"
Post a Comment