Popular Posts

बड़ाही जीता में भूमि विवाद में दो लोगों काे किया जख्मी

बड़ाही जीता में भूमि विवाद में दो लोगों काे किया जख्मी

बथनाहा थाना क्षेत्र के बड़ाही जीता गांव में भूमि विवाद में कुछ लोगों ने लाठी-डंडा से प्रहार कर एक महिला समेत दो लोगों को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। जख्मी रानी देवी व किशन कुमार का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया है। जख्मी किशन कुमार ने स्थानीय थाने में एक लिखित आवेदन दिया है। इसमें गांव के ही बलिराम ठाकुर और बब्लू ठाकुर को अारोपित किया गया है। दिए गए आवेदन में बताया गया है कि शनिवार की सुबह उक्त आरोपियों ने जमीन के बंटवारे को लेकर उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर हरवे हथियार से लैंस होकर उनके साथ मारपीट करना शुरू कर दिया। वहीं बीच-बचाव में आई रानी देवी को भी मारपीट कर जख्मी कर दिया। साथ ही दोनों जख्मी को जमीन में पटक कर घसीटने लगे। इस कारण दोनों लोग बुरी तरह से जख्मी हाे गए। घटना को अंजाम देने के बाद अारोपियों ने रानी देवी के गले से सोने की चेन छीन ली। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने दोनों जख्मी को उठाकर इलाज के लिये सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां इन लोगों का उपजार किया जा रहा है। वहीं, आवेदन के आलोक में पुलिस मामले की जांच करने में जुट गई है। जांच के बाद ही मामले की सच्चाइ का पता चल पाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/sitamarhi/news/two-people-injured-in-land-dispute-in-barahi-jeeta-127334205.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/05/24/

0 Response to "बड़ाही जीता में भूमि विवाद में दो लोगों काे किया जख्मी"

Post a Comment