पीएमसीएच में भर्ती गर्भवती महिला की मौत, कोरोना जांच रिपोर्ट आई निगेटिव
पीएमसीएच के गाइनी विभाग के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती शाहपुर की कोरोना संदिग्ध गर्भवती महिला की मौत हो गई। हालांकि उसकी कोराना जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। 30 साल की पिंकी देवी रविवार को गाइनी इमरजेंसी में भर्ती हुई थी। उसे अाॅब्सट्रक्टिव लेबर पेन की शिकायत थी। इलाज के दाैरान सोमवार की सुबह में उसकी मौत हो गई। चिकित्सकों का कहना है कि जब वह भर्ती हुई थी तब उसको सांस की परेशानी हो रही थी। इसी वजह से उसे आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया। रविवार की सुबह उसका कार्डियक अरेस्ट हो गया। कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने पर शव परिजन को सौंप दिया गया।
26 नए समेत 46 संदिग्ध मरीज अभी हैं भर्ती
पीएमसीएच के आइसोलेशन वार्ड में अभी 46 मरीज भर्ती हैं। सोमवार को 26 नए मरीज भर्ती हुए हैं। सात मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव अाने पर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। 38 नए संदिग्ध मरीजों का सैंपल जांच के लिए लिया गया है। माइक्रोबायोलॉजी विभाग में सोमवार को 244 सैंपल की जांच की गई। इनमें 15 सैंपल में गड़बड़ी मिली है। बाकी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। पीएमसीएच के 16 डॉक्टरों की भी जांच कराई गई, जिनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/pregnant-woman-admitted-to-pmch-corona-investigation-report-negative-127292981.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/05/12/
0 Response to "पीएमसीएच में भर्ती गर्भवती महिला की मौत, कोरोना जांच रिपोर्ट आई निगेटिव"
Post a Comment