भीमनगर में स्थानीय युवाओं ने जरूरतमंदों में बांटी राहत सामग्री
09 May, 2020
Comment
भीमनगर पंचायत के वार्ड 03 में गरीब, लाचार व निःशय परिवारों के बीच स्थानीय रोशन कुमार चौधरी द्वारा राहत सामग्री का वितरण किया गया। श्री चौधरी ने बताया कि कोरोना वायरस एक वैश्विक महामारी है। जिससे पूरा विश्व लड़ रहा है। लॉकडाउन के कारण मजदूर वर्ग के लोगों को रोजगार नहीं मिल रहा है और न ही घर से बाहर निकल रहे हैं। यह गरीब रोज कमा कर अपना ओर परिवार का भरण-पोषण करते थे।ये लोग कोसी नदी के पूर्वी कैनाल पर घर बनाकर किसी तरह गुजर बसर कर रहे हैं। इस दौरान गरीबों के आलू, प्याज, तेल, नमक, साबुन, सर्फ, दाल, मसाला आदि का वितरण किया गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/supaul/news/local-youth-distributed-relief-material-to-the-needy-in-bhimnagar-127285454.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/05/09/dbcl2721589028754photosup15_1589042898.jpg
0 Response to "भीमनगर में स्थानीय युवाओं ने जरूरतमंदों में बांटी राहत सामग्री"
Post a Comment