Popular Posts

सीएम ने क्वारेंटाइन केंद्र का जाना हाल

सीएम ने क्वारेंटाइन केंद्र का जाना हाल

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को चार कमिश्नरी के संगठन प्रभारी एवं सभी जिलाध्यक्षों के साथ कोरोना महामारी को लेकर वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से विचार साझा किया। इसकी जानकारी जदयू जिलाध्यक्ष बुलंद अख्तर हाशमी ने दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने जिलावार क्वारेंटाइन सेंटर की व्यवस्था, बाहर से आ रहे मजदूरों की स्थिति एवं सैनिटाइज की व्यवस्था पर जानकारी ली।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने इस संबंध में जिलाध्यक्षों से सुझाव भी मांगा। सुझाव के क्रम में मुख्यमंत्री से मांग किया गया कि क्वारेंटाइन सेंटर की व्यवस्था का माॅनिटरिंग करने का अधिकार पार्टी के जिलाध्यक्ष, प्रखण्ड अध्यक्ष एवं पंचायत अध्यक्ष को भी दी जाए। इस संबन्ध में जिला प्रशासन को भी निर्देशित करने का सुझाव दिया गया। जीविका द्वारा क्वारेंटाइन सेंटर के लिए राशन की सूची। बनाए जाने की सूचना पंचायत अध्यक्ष को भी देने की मांग किया गया।

जिलाध्यक्ष श्री हाशमी ने कहा कि कोरोना टेस्ट को लेकर अस्पताल में अन्य रोगियों की उपेक्षा नहीं हो। इस बाबत सिविल सर्जन को स्प्ष्ट आदेश देने की मांग किया गया। जिलाध्यक्ष ने मुख्यमंत्री से वित रहित संस्थानों को एक साल का अनुदान भी उपलब्ध कराने का मांग किया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 का अनुदान वर्ष 2019 में मिला है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
CM has known quarantine center


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/kishanganj/news/cm-has-known-quarantine-center-127309927.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/05/17/42_1589672017.jpg

0 Response to "सीएम ने क्वारेंटाइन केंद्र का जाना हाल"

Post a Comment