Popular Posts

केंदुआर गांव सेे हथियार तस्कर रोहित सिंह धराया

केंदुआर गांव सेे हथियार तस्कर रोहित सिंह धराया

फुल्लीडुमर पुलिस ने केंदुआर गांव के चर्चित हथियार तस्कर रोहित सिंह को वहां स्थित उसके वेल्डिंग की दुकान से गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई फुल्लीडुमर थानाध्यक्ष मो.सफदर अली ने थाना के एसआई केके चौधरी एवं बीएमपी जवानों के साथ गुरुवार की सुबह गुप्त सूचना पर की।
थानाध्यक्ष ने बताया कि शुक्रवार को उसे न्यायिक हिरासत में बांका भेजा जाएगा। मालूम हो कि ढ़ाई माह पूर्व फुल्लीडुमर पुलिस ने थाना क्षेत्र के तेलियाडीह गांव के पास आपराधिक घटना को अंजाम देने विकटा गाड़ी से जा रहे केंदुआर गांव के संतोष सिंह एवं भीमसेन गांव के प्रवीण सिंह को आधी रात में हथियार एवं अन्य निषेध उपकरण के साथ गिरफ्तार कर लिया था। जिसमें इन लोगों ने केंदुआर गांव के हथियार तस्कर रोहित सिंह एवं दीपक सिंह की संलिप्तता की भी जानकारी दी थी। उक्त घटना में संलिप्तता के आधार पर फुल्लीडुमर पुलिस ने उसे घर के ही बगल के एक वेल्डिंग की दुकान से गिरफ्तार कर लिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/banka/news/rohit-singh-caught-arms-smuggler-from-kenduar-village-127351547.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/05/29/

0 Response to "केंदुआर गांव सेे हथियार तस्कर रोहित सिंह धराया"

Post a Comment