चौकीदारों की कराई परेड परदेसियों की बनाएंगे सूची
पुलिस अधीक्षक के आदेश पर थाना परिसर में थाना अध्यक्ष नवनीत कुमार की अगुवाई में सभी चौकीदारों का रविवार को परेड कराया गया। जहां चौकीदारों को यह जिम्मेदारी दिया गया है किजो लोग भी लॉक डाउन के दौरान परदेस से आए हैं।
सभी की सूची तैयार करना है। जहां यह बताना होगा कि वह कब और कहां से आए हैं।अपने घर के अंदर क्वारेंटाइन हैं या नही हैं। साथ ही चिकित्सकों द्वारा उनका चेकअप हुआ है या नही हुआ है।और हुआ है तो कब चेक कब हुआ है। इन सभी सभी की लिखित जानकारी चौकीदार को थाना को देना पड़ेगा। साथ ही जो चौकीदार इस काम में लापरवाही बरतेंगे गे उनके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। थानाध्यक्ष नवनीत कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक नवीन चंद्र झा के आदेश पर सभी चौकीदारों की परेड कराई गई है। जहां सभी को यह जिम्मेदारी दी गई है कि लॉक डाउन के दौरान उनके क्षेत्र में जो भी व्यक्ति परदेस से आए हैं। इनकी सूची बनाकर थाना को अवगत कराना होगा। साथ ही आने वालों की विस्तृत जानकारी रखनी होगी। वह कब आए और किस तरह रह रहे हैं। इन सब बातों की विस्तृत जानकारी रखने देने की बात बताई गई है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/samastipur/news/watchmen-will-make-list-of-parade-foreigners-127269924.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/05/04/app04052803052020044727_1588549992.jpg
0 Response to "चौकीदारों की कराई परेड परदेसियों की बनाएंगे सूची"
Post a Comment