Popular Posts

थ्री लेयर मास्क, पीपीई किट व सेनेटाइजर उपलब्ध कराया

थ्री लेयर मास्क, पीपीई किट व सेनेटाइजर उपलब्ध कराया

कोरोना के संक्रमण से रक्षा के लिए सतत तत्पर चिकित्सकों व स्वास्थ्यकर्मियों की सहूलियत के लिए एसएसबी 21वीं वाहिनी ने सोमवार को थ्री लेयर मास्क, पीपीई किट व सेनेटाइजर उपलब्ध कराया। एसएसबी के मेडिकल विंग से जुड़े डा. जमील फिरदौस ने इस अवसर पर कहा कि मानवता की रक्षा के लिए लगातार अपनी सेवा दे रहे चिकित्सकों व स्वास्थ्यकर्मियों का खुद भी सुरक्षित रहना जरूरी है। इसी उद्देश्य से पीपीई किट, मास्क व सेनेटाइजर उपलब्ध कराया जा रहा है। डा. फिरदौस ने कहा कि इस विकट समय में चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मी अपनी जान की परवाह किए बिना दिन रात जुटे हैं। इनका सम्मान करना हमारा सामाजिक व नैतिक दायित्व है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/bettiah/news/three-layer-mask-ppe-kit-and-sanitizer-made-available-127338742.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/05/25/

0 Response to "थ्री लेयर मास्क, पीपीई किट व सेनेटाइजर उपलब्ध कराया"

Post a Comment