Popular Posts

शराब के नशे में गोरराहा के मुखिया ने की हवाई फायरिंग,हुआ गिरफ्तार

शराब के नशे में गोरराहा के मुखिया ने की हवाई फायरिंग,हुआ गिरफ्तार

नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के गोरराहा पंचायत के मुखिया अमरेंद्र यादव का दबंगई का एक मामला शनिवार को सामने आया है। मुखिया ने दूसरे पक्षों से हुए विवाद को लेकर आक्रोशित होकर हवाई फायरिंग करते हुए पूरे गांव में दहशत फैला दिया। हालांकि स्थानीय ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे नरपतगंज थाना अध्यक्ष सुनील कुमार ने पुलिस बल के साथ पहुंचकर मुखिया को शराब के नशे में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार मुखिया अमरेंद्र यादव को मेडिकल जांच के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नरपतगंज लाया गया। ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने शराब पीने की पुष्टि की।
आधा दर्जन जख्मी,पुलिस ने पक्ष द्वय काे समझाकर मामला कराया शांत
सूचना पर पहुंचे फारबिसगंज डीएसपी मनोज कुमार ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामल की तहकीकात की। वहीं थाना में गिरफ्तार मुखिया से भी पूछताछ की गयी। गोरराहा पंचायत के मुखिया अमरेंद्र यादव को उसी पंचायत के विजय बहरदार पिता बिंदेश्वरी बहरदार से किसी बात को लेकर पूर्व से विवाद चल रहा था।इसी को लेकर शनिवार को मुखिया ने दर्जनों समर्थकों के साथ विजय के घर पहुंच गए। दोनों पक्षों के बीच झड़प हो गया। जिसमें दोनों पक्ष से आधा दर्जन की संख्या में लोगों के घायल होने की सूचना है। जबकि मुखिया द्वारा हवाई फायरिंग कर भागने का आरोप दूसरे पक्ष पर ग्रामीणों के द्वारा भी लगाया जा रहा है। दोनों पक्षों में विवाद एवं तनाव बढ़ता देख नरपतगंज पुलिस को जानकारी दी गई। जानकारी मिलते ही थाना अध्यक्ष सुनील कुमार ने घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी ली। वही दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कराया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/katihar/news/gorraha-chiefs-air-firing-by-liquor-arrested-127334094.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/05/24/

0 Response to "शराब के नशे में गोरराहा के मुखिया ने की हवाई फायरिंग,हुआ गिरफ्तार"

Post a Comment