मुर्शिदाबाद में कोलकाता एसटीएफ ने बोधगया ब्लास्ट से जुड़े आतंकी को धर दबोचा
बोधगया ब्लास्ट (2018) से जुड़ा संदिग्ध बांग्लादेशी आतंकी अब्दुल करीम उर्फ बोरो करीम शुक्रवार को मुर्शिदाबाद (पश्चिम बंगाल) में पकड़ा गया। जमात-उल-मुजाहिदीन बांग्लादेश (जेएमबी) की अग्रिम कतार के आतंकी सरगना बोरो ने सलाउद्दीन समेत कई बांग्लादेशी आतंकियों को संरक्षण देने के साथ ही लॉजिस्टिक व अन्य सपोर्ट भी दिए हैं। वह मुर्शिदाबाद के सुती इलाके में रहता था। इसकी भनक मिलते ही कोलकाता एसटीएफ की टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। सूत्रों के मुताबिक पूर्व में बोधगया ब्लास्ट की जांच में लगी एनआईए के सामने बोरो का नाम नहीं आया था। जांच एजेंसी की चार्जशीट में भी उसका नाम नहीं है। वह सस्पेक्ट रहा है। वर्ष 2018 के जनवरी में बोधगया में तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा के दाैरे के समय विस्फोट हुआ था। इसके पूर्व वर्ष 2018 में बोरो के मुर्शिदाबाद ठिकाने से एसटीएफ ने विस्फोटकों के साथ ही अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद किए थे। धुलियान माॅड्यूल के मेन लीडर बोरो करीम जेएमबी के टाॅप 3 आकाओंमें शामिल रहा है। लंबे समय से मुर्शिदाबाद को बेस बना कर उसने पश्चिम बंगाल से लेकर बिहार तक अपना नेटवर्क बना रखा है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/kolkata-stf-arrests-terrorist-related-to-bodh-gaya-blast-in-murshidabad-127355100.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/05/30/orig_107_1590793478.jpg
0 Response to "मुर्शिदाबाद में कोलकाता एसटीएफ ने बोधगया ब्लास्ट से जुड़े आतंकी को धर दबोचा"
Post a Comment