Popular Posts

धर्मपत्नी की पुण्यतिथि पर नहीं आ सके नीतीश कुमार, ग्रामीणों ने किया माल्यार्पण

धर्मपत्नी की पुण्यतिथि पर नहीं आ सके नीतीश कुमार, ग्रामीणों ने किया माल्यार्पण

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की धर्मपत्नी स्व. मंजु कुमारी की चौदहवीं पुण्यतिथि मनी। कोरोना संकट के चलते सीएम नीतीश कुमार कल्याण बिगहा नहीं आ सके। हालांकि 13 वर्षों में पहली बार ऐसा हुआ कि नीतीश पत्नी की पुण्यतिथि पर अपने पैतृक गांव नहीं आ सके।14 मई 2007 को सीएम की पत्नी ने अंतिम सांस ली थी।

सीएम की अनुपस्थिति में गांव के राजकिशोर सिंह उर्फ कक्कू जी व अन्य ग्रामीणों ने मंदिर में पूजा-अर्चना कर पुण्यतिथि मनाई। अवधेश सिंह, रजनीश कुमार, राम प्रवेश सिंह, प्रखंड अध्यक्ष रविकान्त कुमार, पोआरी मुखिया सुनील कुमार, रौशन कुमार, सन्नी कुमार समेत अन्य ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मौके पर ओपी प्रभारी कामेश्वर सिंह, रेफरल अस्पताल प्रभारी डा. भूषण सिंह उपस्थित थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Nitish Kumar could not come on the death anniversary of his wife, villagers garlanded


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/harnaut/news/nitish-kumar-could-not-come-on-the-death-anniversary-of-his-wife-villagers-garlanded-127302325.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/05/15/39_1589492982.jpg

0 Response to "धर्मपत्नी की पुण्यतिथि पर नहीं आ सके नीतीश कुमार, ग्रामीणों ने किया माल्यार्पण"

Post a Comment