Popular Posts

कुछ चुनिंदा महानगरों को छोड़कर बाहर से आने वाले अन्य प्रवासी अब किए जाएंगे होम क्वारेंटाइन

कुछ चुनिंदा महानगरों को छोड़कर बाहर से आने वाले अन्य प्रवासी अब किए जाएंगे होम क्वारेंटाइन

देश के कुछ चुनिंदा महानगरों को छोड़ दूसरे प्रदेशों से आने वाले अन्य प्रवासियों को अब सीधे होम क्वारेंटाइन में भेजा जाएगा। दरअसल जिले में बाहर से आने वाले लोगों की लगातार बढ़ती भारी तादाद व केन्द्रों पर संक्रमितों की लगातार मिल रही खासी संख्या पर नियंत्रण के लिए जिला प्रशासन ने सरकार के निर्देश पर यह ताजा कदम उठाया है। जिलाधिकारी नवीन कुमार ने इस संबंध में बताया कि जिस तरह से दूसरे प्रदेशों से पिछले कई दिनों से लगातार प्रवासियों का भारी संख्या में आगमन हो रहा है।

ऐसे में क्वारेंटाइन सेंटरों पर नियंत्रित, संक्रमण से सुरक्षित व सुदृढ़ व्यवस्था करना जरूरी हो गया था। ऐसे में सरकार द्वारा मिले गाइड लाइन के आधार पर नया व प्रभावी कदम उठाया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि होम क्वारेंटाइन में भी प्रशासनिक नियंत्रण व अनुश्रवण में काेई कसर नहीं रहेगा। इसके लिए भी सिस्टम को पहले से ही प्रभावी तरीके से तैयार कर लिया गया है। होम क्वारेंटाइन में भेजे जाने वाले लोगों पर प्रशासन की सख्त नजर रहेगी।
जिले में पहुंचने वाले सभी प्रवासी कामगारों की होगी स्क्रिनिंग
डीएम ने बताया कि सरकार द्वारा दिये गये निर्देश के आलोक में गुजरात के सूरत एवं अहमदाबाद, महाराष्ट्र के मुम्बई, वृहत मुम्बई (कल्याण, थाने, धारावी सहित) एवं पुणे, दिल्ली, दिल्ली एनसीआर, कोलकाता, बैंगलोर, जयपुर, हैदराबाद से आने वाले प्रवासी श्रमिक एवं अन्य व्यक्तियों को प्रखंड क्वारेंटाइन कैम्पस में रखा जाएगा। शेष अन्य राज्यों व शहरों से आये हुए लोगो को हेल्थ स्क्रीनिंग के बाद उन्हें सीधे होम क्वारेंटाइन में चौदह दिनों के लिए भेजा जाएगा,जहां उन्हें क्वारेंटाइन के पूरे नियमों का अनुशासित होकर पालन करना होगा। संबंधित लोगों के परिवारों को भी आवश्यक दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
आशा व आंगनबाड़ी सेविकाएं चौदह दिनों तक लगातार करेंगी निगरानी
जिलाधिकारी ने बताया कि होम क्वारेंटाइन में भी रहने वाले लोगों को सख्ती से हाेम क्वारेंटाइन का अनुपालन कराने के लिए आशा, आंगनबाड़ी सेविका के द्वारा डूर-टू-डूर हेल्थ सर्वे लगातार निर्धारित अवधि पूरी होने तक किया जाएगा। पंचायतों के मुखिया, वार्ड सदस्य तथा चौकीदार इत्यादि को भी इस संबंध में जरूरी हिदायतें दी गई है। वे लोग होम क्वारेंटाइन में रहने वाले लोगों पर नजर रखेंगे। इसके साथ हीं दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी द्वारा नियमित रूप से गस्ती लगा कर होम क्वारेंटाइन का अनुपालन सख्ती से कराया जाएगा।
अधिकारी क्वारेंटाइन सेंटरों का लगातार निरीक्षण कर सुदृढ़ करा रहे व्यवस्था
जिले के वरीय पदाधिकारियों द्वारा प्रखंड के क्वारेंटाइन कैम्पस का नियमित रूप से निरीक्षण कर संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निदेश दिये जा रहें हैं ताक वहां की व्यवस्था सुदृढ़ व सुरक्षित बनी रह सके। इसी क्रम में उप विकास आयुक्त मुकुल कुमार गुप्ता ने शुक्रवार को मोदनगंज तथा हुलासगंज प्रखंड क्वारेंटाइन कैम्पस का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में सफाई व्यवस्था, भोजन की गुणवत्ता, शौचालय की व्यवस्था, पेयजल इत्यादि सुविधाओं का निरीक्षण किया गया। साथ हीं आवासित व्यक्तियों से सेंटरों की व्यवस्था की फीड बैक ली गई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Barring a few selected metros, other migrants from outside will now be home quarantined


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/jehanabad/news/barring-a-few-selected-metros-other-migrants-from-outside-will-now-be-home-quarantined-127330688.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/05/23/96_1590189547.jpg

0 Response to "कुछ चुनिंदा महानगरों को छोड़कर बाहर से आने वाले अन्य प्रवासी अब किए जाएंगे होम क्वारेंटाइन"

Post a Comment