तालाब की खुदाई करने गए मजदूरों को मुंशी ने भगाया
भगवानपुर प्रखंड के जैतपुर कला पंचायत के जैतपुर कला गांव में मनरेगा के तहत तालाब खुदाई का काम चल रहा है। जिसमें सैकड़ों मजदूर काम कर रहे हैं। गुरुवार जब करीब 50 की संख्या में मजदूर तालाब खुदाई करने के लिए जैतपुर कला गांव गए तो उनसे योजना स्थल पर जमीन की मापी कराने के बाद ही काम करने की बात कही गई। जबकि मजदूरों का कहना था कि उन्हें इसके पहले बाहा की खुदाई का काम दिहाड़ी पर कराया गया है।
लेकिन योजना स्थल पर काम कराने वाले मुंशी का कहना था कि तालाब की खुदाई में जमीन की मापी करने के बाद ही मिट्टी फेंकना होता है। इसके बाद ही मजदूरों को काम करना होगा।
जब मजदूरों ने रोजाना पर काम करने की बात कही तो उन्हें वहां से भगा दिया गया। जबकि कोरोना महामारी को लेकर पूरे देश में जहां लॉक डाउन है। संकट की इस घड़ी में सबसे ज्यादा परेशान गरीब मजदूर वर्ग है। ऐसे में काम से मजदूरों को भगा देना, कहीं से भी उचित नहीं है। योजना स्थल से बिना काम कराए भगाए जाने के बाद सभी मजदूर इसकी शिकायत करने भगवानपुर बीडीओ मयंक कुमार सिंह के पास पहुंचे।
बीडीओ को दियालिखित आवेदन
उन्होंने बीडीओ को लिखित आवेदन भी दिया। मजदूरों का कहना था कि योजना स्थल पर उनके साथ भेदभाव किया जा रहा है। कुछ मजदूरों से दिहाड़ी पर काम कराया जा रहा है तो कुछ मजदूरों की बिना काम कराए ही हाजरी बना दी जा रही है। एक महिला मजदूर कहना था कि बाहा की खुदाई में हम लोगों से रोजाना पर काम कराया गया था। लेकिन तालाब खुदाई में मापी कराने के बाद काम करने की बात कही जा रही है। उन्हें रोजाना पर काम करने दिया जाए। इस संबंध में बीडीओ ने कहा कि मजदूर मेरे पास शिकायत लेकर आये थे। मैने उनसे मनरेगा पीओ से शिकायत करने को कहा है। इसके बारे में मनरेगा पीओ सुमित सिन्हा से भी संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/kaimur/news/the-scribe-drove-the-laborers-who-went-to-dig-the-pond-127281518.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/05/08/012_1588896187.jpg
0 Response to "तालाब की खुदाई करने गए मजदूरों को मुंशी ने भगाया"
Post a Comment