मुखिया ने पंचायत में बांटा मास्क और साबुन
09 May, 2020
Comment
पिपरा प्रखंड अंतर्गत रामपुर पंचायत के मुखिया राकेश कुमार द्वारा पंचायत में जरूरतमंद लोगों के बीच मास्क और साबुन का वितरण करवाया जा रहा है। साथ ही कोरोना वायरस संक्रमण के प्रति लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। शनिवार को मुखिया द्वारा पंचायत के कई वार्डों में लोगों के बीच मास्क और साबुन का वितरण किया गया। वहीं मुखिया ने कोरोना से बचाव के लिए लोगों से सरकार के निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन करने की अपील की।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/supaul/news/headman-distributed-masks-and-soap-in-panchayat-127285464.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/05/09/dbcl2721589019860photosup02_1589043472.jpg
0 Response to "मुखिया ने पंचायत में बांटा मास्क और साबुन"
Post a Comment