Popular Posts

ससुराल वालाें ने नरगिस काे जलाकर मार डाला

ससुराल वालाें ने नरगिस काे जलाकर मार डाला

दहेज की लालच में पति व ससुराल वालों ने मिलकर नवविवाहिता की जान ले ली। यह घटना थाना क्षेत्र के उसराही सुपौल की है जहां के मो. ताहिर के पुत्र समसेर आलम की शादी मार्च 2020 की 15 तारीख को मधुबनी जिले के दलदल गांव निवासी मो. अल्लाउद्दीन की बेटी नरगिस खातून के साथ हुई। निकाह के दो महीने भी नहीं गुजरे थे कि नरगिस खातून के पति समसेर आलम और उसके परिजनों ने मिलकर 13 मई की रात को नरगिस खातून को जलाकर मार डाला। नरगिस खातून के दम तोड़ने के बाद समसेर और उसके परिजन उसे इलाज कराने के बहाने जब अलीनगर अवस्थित सरकारी अस्पताल पहुंचे तो चिकित्सक के द्वारा नरगिस खातून को मृत करार दे दिया गया। साथ ही अस्पताल प्रबंधन के द्वारा लड़की के परिजनों को भी घटना की सूचना दी गई। लड़की के चाचा मो. मोहिउद्दीन अली ने बताया कि नरगिस की शादी के बाद से ही दहेज को लेकर परेशान किया जा रहा था। लड़की के पिता मो. अल्लाउद्दीन दिव्यांग है और लड़की की मां का देहांत हो चुका है। वो ही उसकी देख-रेख करते थे। थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार झा ने कहा कि बुधवार की रात नरगिस खातून को ससुराल वालों के द्वारा जलाकर मार देने की घटना हुई है। उसके चाचा के आवेदन पर कार्रवाई करते हुए कांड दर्ज कर इस मामले में मृतका के पति समसेर आलम को गिरफ्तार भी कर लिया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/darbhanga/news/narwis-burnt-to-death-by-in-laws-127302311.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/05/15/

0 Response to "ससुराल वालाें ने नरगिस काे जलाकर मार डाला"

Post a Comment