पहले दिन बिहार की किसी भी ट्रेन में टिकट बुक नहीं, आज से सुबह 8 से रात 8 बजे तक खुलेंगे आरक्षण काउंटर एजेंट भी कर सकेंगे बुकिंग
अम्फान तूफान की वजह से कोलकाता स्थित पीआरएस सर्वर ठप हो गया।इस कारण बिहार से जाने वाली सभी ट्रेनों समेत 200 में से 65 ट्रेनों में टिकटों के बुकिंग नहीं हो सकी। दूसरी ओर रेलवे अब सामान्य परिचालन की तरफ अग्रसर हो रहा है। इसके तहत एक बड़ा निर्णय लेते हुए शुक्रवार 22 मई से पूर्व मध्य रेल के सभी बड़े और प्रमुख स्टेशनों के आरक्षण काउंटर बुकिंग के लिए खुल जाएंगे।
सोशल डिस्टन्सिंग और सुरक्षा का पूरा ध्यान रखते हुए पूर्व समय के मुताबिक सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक टिकटों की बुकिंग की जाएगी। प्रमुख स्टेशनों पर काउंटर खोलने के बाद पूर्व मध्य रेलवे के अन्य छोटे स्टेशनों पर स्थित आरक्षण काउंटर भी जल्द शुरू कर दिए जाएंगे। इसको लेकर पूर्व मध्य रेलवे ने सारी तैयारी पूरी कर ली है।
इसके अलावे आईआरसीटीसी के एजेंटों तथा अन्य सुविधा केंद्रों के माध्यम से भी टिकटों बुकिंग होगी। पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जन संपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि रेल मंत्रालय के निर्देश के बाद यह निर्णय लिया गया है। अम्फान तूफ़ान की वजह से कोलकाता स्थित सर्वर में तकनीकी खराबी आने से गुरुवार को टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग प्रभावित हुई।
कैंसलेशन और रिफंड 25 मई से: आरक्षण काउंटरों पर बुक किये गए टिकट को कैंसिल करने और रकम रिफंड करने का काम 25 मई से होगा। आरक्षण काउंटर शुरू होने के तुरंत बाद नगद की उपलब्धतानहीं होने को लेकर यह निर्णय लिया गया है।
इन स्टेशनों पर आज से खुलेंगे आरक्षण काउंटर
- पटना जंक्शन
- दानापुर
- पाटलिपुत्र
- राजेंद्रनगर टर्मिनल
- पटना साहेब
- आरा
- बक्सर
- दिलदारनगर
- राजगीर
- बिहारशरीफ
- बख्तियारपुर
- लखीसराय
- मोकामा
- जहानाबाद
- झाझा
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/on-the-first-day-tickets-are-not-booked-in-any-train-in-bihar-reservation-counter-agents-will-open-from-8-am-to-8-pm-from-today-127327581.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/05/22/orig_kpk_1590105843.jpg
0 Response to "पहले दिन बिहार की किसी भी ट्रेन में टिकट बुक नहीं, आज से सुबह 8 से रात 8 बजे तक खुलेंगे आरक्षण काउंटर एजेंट भी कर सकेंगे बुकिंग"
Post a Comment