Popular Posts

अभाविप ने प्रधानमंत्री केयर फंड में डाला 6660 रुपए

अभाविप ने प्रधानमंत्री केयर फंड में डाला 6660 रुपए

कोरोना महामारी से बचाव को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद समय-समय पर विभिन्न तरह की अभियान चला रही है। इसी क्रम में अभाविप ने प्रखंड क्षेत्र के सिमराही बाजार में शनिवार को मुहिम चलाई। जिसके अंतर्गत प्रधानमंत्री केयर फंड में आर्थिक सहयोग करने के लिए छात्र-छात्राओं से अपील किया गया। जिसके तहत प्रति छात्र 100 रुपए का सहयोग दिया।
जानकारी देते नगर इकाई सिमराही के नगर मंत्री अरुण जायसवाल ने बताया कि यह अभियान 26 अप्रैल से 3 मई तक चलाया गया है। जिसके तहत कुल 6660 रुपए इकट्ठा किया गया। बताया कि जमा राशि पीएम केयर फंड में भेज दिया गया है। इसके लिए नगर इकाई के सभी कार्यकर्ता धन्यवाद दिया है। वहीं जिला एसएफएस संयोजक शंकर कुमार ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान अभाविप के कार्यकर्ता द्वारा मोहल्ले के लोगों को पीएम केयर फंड में राशि दान करने के लिए अपील किया गया है। इस अभियान को सफल बनाने में जिला कला मंच संयोजक मयंक वर्मा, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य प्रो रामकुमार कर्ण, नगर सहमंत्री सुमन गुप्ता, अंकित पांडेय, ओम प्रकाश कुमार, शुभम, आदित्य, मुकेश मयंक गुप्ता का सहयोग सराहनीय है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/supaul/news/abvp-put-rs-6660-in-prime-ministers-care-fund-127285448.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/05/09/

0 Response to "अभाविप ने प्रधानमंत्री केयर फंड में डाला 6660 रुपए"

Post a Comment