Popular Posts

ओएलएक्स पर किताबें बेचने के लिए डाला था पोस्ट, साइबर अपराधी ने 65 हजार रुपए उड़ाए

ओएलएक्स पर किताबें बेचने के लिए डाला था पोस्ट, साइबर अपराधी ने 65 हजार रुपए उड़ाए

प्लस टू का किताब ऊंचे दाम पर बेचने के लिए ओएलएक्स का सहारा लेना बच्चे एवं पिता को महंगा पड़ गया। बच्चे ने 12 सौ रुपए में किताब बेचने के लिए ओएलएक्स पर डाला था। जिसके बाद साइबर क्रिमिनल ने किताब खरीदने के बदले उसके खाते से 65 हजार रुपए उड़ा लिया। इस संबंध में लहेरियासराय थाना में गुरुवार को प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। थाना क्षेत्र के बालोदिया ट्रेडर्स के पीछे दुर्गा विलास निवासी गोपाल कुमार सिन्हा के पुत्र पुष्पेश आनंद प्लस टू का परीक्षा देने के बाद किताब को अधिक राशि में बेचने के लिए किताब का नाम ओएलएक्स पर डाल दिया। साइबर क्रिमिनल ने मोबाइल पर संपर्क किया और उनके पुत्र से बताया कि मैं फिलहाल महाराष्ट्र में हूं। मेरा एक दोस्त है वह बुक लेगा लेकिन किताब का पैसा मैं आपके खाते में डाल दूंगा। जिसके बाद उसने साइबर क्रिमिनल के दिए गए मोबाइल नंबर पर खाता नंबर भी डाल दिया। खाते पर एक रुपए साइबर क्रिमिनल ने भेजा उसके कुछ ही देर बाद फिर साइबर क्रिमिनल ने बैंक के दिए गए क्यूआर कोड देने को कहा। क्यूआर कोड देने के थोड़ी ही देर बाद खाते से 65 हजार रुपए बारी-बारी से दूसरे खाते में साइबर क्रिमिनल ने स्थानांतरित कर लिया। साइबर क्रिमिनल से गोपाल कुमार सिन्हा ने जब संपर्क किया तो उसने बताया कि आप अपना एक कैंसिल चेक और आधार कार्ड का फोटो भेजिए मैं आपके पैसे को वापस कर देता हूं। साइबर क्रिमिनल के बताए गए दोनों कागजात भेज दिए लेकिन उसके कुछ ही देर के बाद उसका मोबाइल नंबर बंद हो गया। गोपाल कुमार सिन्हा ने श्रीराम फाइनेंस से कर्ज लिया था। लहेरियासराय थाना अध्यक्ष एचएन सिंह ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/darbhanga/news/post-to-sell-books-on-olx-cybercriminals-flew-65-thousand-rupees-127302322.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/05/15/

0 Response to "ओएलएक्स पर किताबें बेचने के लिए डाला था पोस्ट, साइबर अपराधी ने 65 हजार रुपए उड़ाए"

Post a Comment