Popular Posts

दिल्ली व तेलंगाना से 539 प्रवासियों को लेकर जमालपुर पहुंची श्रमिक स्पेशल ट्रेन

दिल्ली व तेलंगाना से 539 प्रवासियों को लेकर जमालपुर पहुंची श्रमिक स्पेशल ट्रेन

मंगलवार को दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल और साउथ रेलवे के तेलंगाना से श्रमिक स्पेशल ट्रेन से 539 प्रवासी जमालपुर पहुंचे। इसमें बांका, भागलपुर, लखीसराय कटिहार, बिहार शरीफ, नवादा, समस्तीपुर, जमुई, मुंगेर जिले के प्रवासी भी थे। प्रवासियों ने गृह राज्य में कदम रखते ही राहत की सांस ली। इन्हें कोरोना से ज्यादा रोजगार छिनने का अफसोस था।

प्रवासियों की सुरक्षा में आरपीएफ जीआरपी, बीएमपी के अलावे जिला पुलिस से लगभग 150 जवान अधिकारी के साथ लगाए गए थे।

इधर साउथ रेलवे तेलंगाना से पहली ट्रेन अगले सुबह करीब 4: 55 बजे तथा दूसरी ट्रेन दिल्ली आनंद बिहार टर्मिनल से रात्रि करीब 19:32 बजे मॉडल स्टेशन प्लेटफार्म संख्या एक पर पहुंची। ट्रेन रुकने के बाद कोच में ही प्रवासियों को फार्म उपलब्ध कराया गया। फार्म भरने के बाद एक-एक सभी प्रवासी ट्रेन से उतरे। थर्मल स्क्रीनिंग के बाद सभी को नाश्ता के बाद बसों से गृह जिला भेजा गया।

सैनिटाइज करवाते दिखे अधिकारी

मौके पर डीडीसी संजय कुमार, एएसपी हरिशंकर कुमार, बीडीओ राजीव कुमार, सीओ शंभू मंडल, स्टेशन प्रबंधक ओंकार प्रसाद, सर्किल इंस्पेक्टर पंकज कुमार सिंह, आरपीएफ इंस्पेक्टर सुजीत कुमार यादव सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

इस दौरान नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सूर्य नंद सिंह अपने सफाई कर्मियों के साथ स्टेशन को सैनिटाइज करवाने में व्यस्त दिखे वहीं दूसरी ओर प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी बलराम प्रसाद भी अपडेट मेडिकल टीम के साथ प्रवासी मजदूर के स्क्रीनिंग जांच को लेकर गंभीर दिखे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Special train arrived in Jamalpur with 539 migrants from Delhi and Telangana


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/jamalpur/news/special-train-arrived-in-jamalpur-with-539-migrants-from-delhi-and-telangana-127320514.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/05/20/32_1589932364.jpg

0 Response to "दिल्ली व तेलंगाना से 539 प्रवासियों को लेकर जमालपुर पहुंची श्रमिक स्पेशल ट्रेन"

Post a Comment