Popular Posts

प्रवासी बोले- 48 घंटों में नहीं की गई खाने-पीने की व्यवस्था बीडीओ बोले- अपने मन से लाकड़ क्वारेंटाइन में ठहरे हुए हैं

प्रवासी बोले- 48 घंटों में नहीं की गई खाने-पीने की व्यवस्था बीडीओ बोले- अपने मन से लाकड़ क्वारेंटाइन में ठहरे हुए हैं

लौरिया प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय लाकड़ वार्ड संख्या-6 के क्वारेंटाइन सेंटर में रह रहे 14 प्रवासियो को 48 घंटे से स्थानीय प्रशासन व स्थानीय जनप्रतिनिधि द्वारा खाने पीने की कोई भी व्यवस्था नही करने से प्रवासी मजदूरो ने जमकर बिरोध प्रदर्शन किया। केरल से आये प्रवासी गौतम कुमार, सतेंद्र कुमार, नीरज कुमार, गुड्डू कुमार, सलाउद्दीन ने बताया कि वे लोग शनिवार के सुबह प्रखंड कार्यालय लौरिया पहुंच गए। प्रखंड कार्यालय स्थित रेफरल अस्पताल में मेडिकल टीम द्वारा जांच किया गया। जांच के बाद 14 प्रवासी मजदूरो को सिसई क्वारेंटाइन सेंटर भेजा गया। जहां सिसई मध्य विद्यालय के नोडल पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि इस क्वारेंटाइन सेंटर में मात्र 35 लोगो के रहने की व्यवस्था है। जिसमे पहले से ही यह विद्यालय भरा हुआ है।
अपने घर से ही कर रहे खाने-पीने की व्यवस्था
वही संतोष, अशोक, रंजन, गोपाल कुमार, दिनेश कुमार, राजेश गुप्ता, प्रवेश कुमार 12, 13 तारीख से ठहरे हुए हैं, जो दिल्ली से आये हुए हैं। बताया कि खाने पीने की कोई भी व्यवस्था नही किया गया हैं। हम लोग खाने पीने व सोने की व्यवस्था अपने घर से मंगाकर किए हैं।
आज से की जाएगी व्यवस्था
इस संबंध में बीडीओ अजित कुमार प्रसाद ने बताया कि लाकड़ क्वारेंटाइन सेंटर पहले से नही बनाया गया था, सभी प्रवासी मजदूर अपने मन से वहां ठहरे हुए है। 17 तारीख दिन रविवार से लाकड़ राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय को क्वारेंटाइन सेंटर के लिए चयन किया गया है। अब से वहां खाने पीने से लेकर सोने तक कि सभी व्यवस्था स्थानीय मुखिया द्वारा किया जा रहा है। साथ ही बीडीओ ने यह भी बताया की प्रखंड मुख्यालय क्षेत्र में लगभग 27 क्वारेंटाइन सेंटर है। सभी क्वारेंटाइन में कुल रविवार के सुबह तक 1776 प्रवासी मजदूरो को ठहराया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
भोजन व अन्य बुनियादी सुबिधा के लिए प्रदर्शन।


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/bettiah/news/expatriate-said-bdo-did-not-provide-food-and-drink-in-48-hours-are-staying-in-the-quarantine-in-their-hearts-127311229.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/05/17/dbcl2731589718580bet-29_1589733582.jpg

0 Response to "प्रवासी बोले- 48 घंटों में नहीं की गई खाने-पीने की व्यवस्था बीडीओ बोले- अपने मन से लाकड़ क्वारेंटाइन में ठहरे हुए हैं"

Post a Comment