वज्रपात से 40 मिनट पूर्व चेतावनी देगा इंद्र वज्र एप
अब ठनका गिरने से पूर्व लोगों को इसकी जानकारी मिल जाएगी। इसके लिए आपदा प्रबंधन विभाग ने वज्रपात से बचाव के लिए मोबाइल एप जारी किया है। इसकी मदद से जान माल की होने वाली क्षति को भी कम किया जा सकता है। आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से जारी इंद्र वज्र नाम का यह मोबाइल एप ग्रामीण क्षेत्रों के लिए काफी लाभकारी होगा। बता दें कि ठनका का प्रकोप खासकर ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को अधिक सहना पड़ता है। इससे लोगों को काफी जान माल की क्षति होती है। लेकिन इस मोबाइल एप इन्द्र वज्र एप के उपयोग से इस प्रकार के प्राकृतिक क्षति को बहुत हद तक कम किया जा सकता है।
40 मिनट पहले अलार्म टोन देकर यूजर को करेगा सावधान, जगह भी बताएगा
इन्द्र वज्र मोबाइल एप कोई भी एंड्रॉइड मोबाइल यूजर उपयोग कर सकते हैं। इस मोबाइल एप में ठनका गिरने से 40 से 45 मिनट पूर्व ही अलार्म टोन के साथ चेतावनी संदेश देगा इससे उपयोगकर्ता को ठनका गिरने का आभास हो जाएगा। इस समयावधि में लोग आवश्यक तैयारी कर ठनका से होने वाली क्षति को कम कर सकते हैं। इसके अलावा इंद्र वज्र मोबाइल एप मौसम के पूर्वानुमान सहित अधिकतम व न्यूनतम तापमान को भी बताएगा। इस एप पर जीपीएस के माध्यम से ठनका गिरने वाले स्थान के बारे में उपयोगकर्ता जान पाएंगे।
ऐसे कर सकते हैं एप्लिकेशन इंस्टॉल
इंद्र वज्र मोबाइल एप कोई भी स्मार्टफोन यूजर आसानी से अपने मोबाइल में इंस्टॉल कर सकते हैं। उपयोगकर्ता को प्ले स्टोर में जाकर इंद्र वज्र टाइप करने के बाद इंस्टॉल ऑप्शन को दबाना होगा। एप के इंस्टॉल होने के बाद अपना मोबाइल नंबर प्रवेश कर एप को उपयोग में ला सकते हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/supaul/news/indra-vajra-app-will-warn-40-minutes-before-lightning-127268251.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/05/03/dbcl2721588159604ktr010_1588521793.jpg
0 Response to "वज्रपात से 40 मिनट पूर्व चेतावनी देगा इंद्र वज्र एप"
Post a Comment