सीआरपीएफ ने किया 30 क्विंटल महुआ बरामद
वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के दौर में सीआरपीएफ द्वारा कैमूर पहाड़ी के तराई में एवम झारखण्ड बिहार के सीमा से लगे सोन नदी में चलाया गया नक्सल विरोधी अभियान के दौरान यदुनाथपुर थाना अन्तर्गत मटियांव गांव स्थित सोन नदी के नाव घाट पर 30 क्विंटल महुआ जब्त किया है। ज्ञात हो कि यदुनाथपुर थाना अंतर्गतकैमूर पहाड़ी के तराई एवम सोन नदी में सीआरपीएफ एवं स्थानीय पुलिस नक्सली गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से छापेमारी अभियान चला रही थी। इसी क्रम में सीआरपीएफ को सोन नदी के मटियांव गांव स्थित सोन नदी के नाव घाट पर 70 बोरा यानी 30 क्विंटल महुआ पर नजर पड़ गया । सीआरपीएफ ने महुआ को जब्त कर यदुनाथपुर पुलिस को सौप दिया।
सीआरपीएफ के सहायक समादेष्टा सुभाष चन्द्र झा ने बताया कि इस धंधा के मामला मे एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया गया है। जिसका नाम बद्री साव ग्राम अमहुआ है। इस धंधा के संचालक नन्दा साव नावाडीह कला गांव के निवासी है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/nauhatta/news/crpf-recovered-30-quintal-mahua-127286928.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/05/10/
0 Response to "सीआरपीएफ ने किया 30 क्विंटल महुआ बरामद"
Post a Comment