Popular Posts

बोरिंग रोड के दो अपार्टमेंट के 3 फ्लैट सील, मलेशिया का नागरिक मिला था कोरोना संक्रमित; अब 19 कंटेनमेंट जोन

बोरिंग रोड के दो अपार्टमेंट के 3 फ्लैट सील, मलेशिया का नागरिक मिला था कोरोना संक्रमित; अब 19 कंटेनमेंट जोन

मलेशिया के एक नागरिक के कोरोना संक्रमित होने पर बोरिंग रोड चौराहा स्थित सूर्या पुष्पांजलि अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर जी-2 और गोरखनाथ कॉम्प्लेक्स स्थित ऐमबिपल्स पार्क के फ्लैट नंबर 303 व 406 को सील कर दिया गया है। उसके साथ पुष्पाजंलि अपार्टमेंट के फ्लैट में पांच लोग रहते थे। पांचों का सैंपल लिया गया है और होटल पाटलिपुत्र अशोक में क्वारेंटाइन किया गया है। सदर एसडीओ तनय सुल्तानिया ने कहा कि वह सूर्या पुष्पांजलि अपार्टमेंट में रहता था।
यहां कंटेनमेंट जोन बना दिया गया है। इस अपार्टमेंट में बाहरी लोगों के प्रवेश और यहां रहने वाले लोगों के बाहर निकलने पर पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। वहीं, ऐमबिपल्स पार्क में वह आता-जाता रहा है। संबंधित लोगों की जांच कराई गई है। रिपोर्ट पॉजेटिव आने पर यहां भी कंटेनमेंट जोन बनाया जाएगा। फिलहाल पटना जिले में 19 कंटेनमेंट जोन हो गए हैं।

उधर, आईजीआईएमएस के आइसोलेशन में भर्ती चार मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसमें एक मधेपुरा के राकेश कुमार की मौत हो गई। बाकी पॉजिटिव मरीजाें में एक मरीज सारण है। दाे बच्चे भी हैं, जिनमें एक भागलपुर और एक हाजीपुर का रहने वाला है। भागलपुर का बच्चा मरीज नेत्र विभाग में भर्ती है। उसकी आख में ट्यूमर है। हाजीपुर का बच्चा शिशु विभाग में भर्ती है। उसे पैंक्रियाज में तकलीफ है। उधर, पीएमसीएच के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती एक महिला की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वह वैशाली की रहनेवाली है।

एनएमसीएच से भागा संक्रमित युवक, दीघा में पकड़ा गया
शुक्रवार की शाम एनएमसीएच के कोरोना सेंटर से एक संक्रमित युवक भाग निकला। वह 27 मई को भर्ती हुआ था। सिविल सर्जन राजकिशोर चौधरी ने बताया कि दो घंटे के अंदर संक्रमित युवक को दीघा के पास पकड़ लिया और स्थानीय पुलिस की निगरानी में रखा गया। बाद में एबुलेंस मंगा कर उसे कोरोना सेंटर भेजा गया। युवक दीघा का ही रहने वाला है। उसके परिवार के लोग सैंपल जांच में सहयोग नहीं दे रहे हैं। मजिस्ट्रेट की निगरानी में परिवार के लोगों का सैंपल लिया जाएगा।

एनएमसीएच-काेराेना के 4 मरीज हुए ठीक, डिस्चार्ज

एनएमसीएच में शुक्रवार काे चार कोरोना मरीजाें के स्वस्थ होने पर छुट्टी दे दी गई। इनमें मोतिहारी के प्रमोद शाह (30 वर्ष), एनएमसीएच की नर्स प्रेरणा सिन्हा (38 वर्ष), समस्तीपुर के अजय कुमार राय (25 वर्ष) और पूर्वी चंपारण के मिथिलेश कुमार पांडे (20 वर्ष)शामिल हैं। एनएमसीएच से अबतक 166 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं।अस्पताल में फिलहाल 107 मरीजाें का इलाज चल रहा है, जिनमें 47 पॉजिटिव हैं। वहीं 9 पॉजिटिव मरीजाें को रिकवरी वार्ड में रखा गया है। यहां भर्ती दो संदिग्ध मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

इधर एनएमसीएच के दो डॉक्टर, छह गार्ड, एक वार्ड अटेंडेट व एक लैब टेक्निशियन का सैंपल जांच के लिए लिया गया है। बाढ़ अनुमंडल अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती दो और मरीजाें बाढ़ थाने के पास रहने वाले मो शमशेर व पंडारक के रघुवीर कुमार काे छुट्टी दे दी गई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
शुक्रवार की शाम एनएमसीएच के कोरोना सेंटर से एक संक्रमित युवक भाग निकला। वह 27 मई को भर्ती हुआ था।


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/3-flat-seals-of-two-apartments-on-boring-road-a-citizen-of-malaysia-were-found-corona-infected-now-19-containment-zones-127355092.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/05/30/orig_nmch-patna_1590795237.jpg

0 Response to "बोरिंग रोड के दो अपार्टमेंट के 3 फ्लैट सील, मलेशिया का नागरिक मिला था कोरोना संक्रमित; अब 19 कंटेनमेंट जोन"

Post a Comment