Popular Posts

2900 मजदूरों को लेकर श्रमिक स्पेशल ट्रेन रवाना, बिहार के अलग-अलग जिलों में जाएगी

2900 मजदूरों को लेकर श्रमिक स्पेशल ट्रेन रवाना, बिहार के अलग-अलग जिलों में जाएगी

कोरोना महामारी की वजह से पलायन कर रहे प्रवासी मजदूरों को उनके घर तक पहुंचाने के लिए बुधवार को कर्मनाशा रेलवे स्टेशन से दो श्रमिक ट्रेन रवाना हुई। डीएम कैमूर डॉ. नवल किशोर चौधरी ने रेलवे के अधिकारी को आपदा राहत कोष से 10 लाख का चेक दिया। कुल 2900 यात्रियों को ट्रेन की बोगियों में बिठाकर बिहार के करीब 2 दर्जन से अधिक जिले के प्रवासी मजदूरों को दानापुर, बरौनी और कटिहार ले जाया गया। जिला प्रशासन द्वारा रेलवे स्टेशन जाने वाली सड़क को बैरिकेड कर दिया गया था। ताकि इस रास्ते से सिर्फ प्रवासी मजदूर ही रेलवे स्टेशन तक पहुंच सकें।

जब प्रवासी मजदूरों को लेकर स्पेशल श्रमिक ट्रेन कर्मनाशा रेलवे स्टेशन से रवाना हुई तो हौसला आफजाई के लिए तालियां बजाई गई और उन पर पुष्प वर्षा की गई। यहां बता दें कि मंगलवार को कर्मनाशा रेलवे स्टेशन से पहली स्पेशल ट्रेन 1320 प्रवासी मजदूरों को लेकर रवाना हुई थी। डीएम ने बताया कि सरकार के निर्देश पर प्रवासी कामगारों को उनके घर तक पहुंचाने के लिए कर्मनाशा से ट्रेन सुविधा उपलब्ध कराई गई है। प्रवासी मजदूरों को ट्रेन के जरिए ही बिहार के विभिन्न जिलों तक ले जाया जाएगा। ट्रेन की जनरल बोगी में 40 और स्लीपर क्लास में 80 प्रवासी मजदूरों कोसोशल डिस्टेंस से बिठाया गया है।
प्लेटफार्म पर तैनात थे रेलवे सुरक्षा बल
यह ट्रेन कर्मनाशा रेलवे स्टेशन से खुलकर सीधे दानापुर, बरौनी एवं कटिहार जंक्शन पर रुकेगी। ट्रेन की बोगियों को हरा, पीला एवं लाल तीन जोन में विभाजित किया गया था। प्रवासी मजदूरों को तीन रंग का कार्ड भी मुहैया कराया गया। जिसमें हरा कार्ड कटिहार जंक्शन के लिए, पीला कार्ड बरौनी जंक्शन के लिए था।
रेलवे को चार लाख 80 हजार का चेक दिया गया
इस विषय में पूछे जाने पर जिलाधिकारी ने बताया कि मंगलवार को 32 जिलाें के लिए स्पेशल ट्रेन से 1320 लोगों को रवाना किया गया था। जिसके लिए आपदा प्रबंधन कोष से रेलवे को 4 लाख 80 हजार का चेक दिया गया था। आज दो ट्रेनों का परिचालन किया जाना है। कैमूर जिला डीएम व एसपी थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Labor special train leaving 2900 laborers, will go to different districts of Bihar


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/durgawati/news/labor-special-train-leaving-2900-laborers-will-go-to-different-districts-of-bihar-127299557.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/05/14/103_1589413723.jpg

0 Response to "2900 मजदूरों को लेकर श्रमिक स्पेशल ट्रेन रवाना, बिहार के अलग-अलग जिलों में जाएगी"

Post a Comment